Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में आज हो सकते है शामिल
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में आज हो सकते है शामिल

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
navjivanindia_2020-09_87843096-c015-481a-9261-bba00f540b96_Gupteshwar_Pandey

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. वे थोड़ी देर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. बता दें कि हाल ही में उन्होंने वीआरस लेने का फैसला किया. इस फैसले के बाद उन्होंने बिहार में चुनाव लड़ने का संकेत तो दिया था लेकिन किस पार्टी से लड़ेंगे इसको लेकर अपने पत्ते नहीं खोले थे.

वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय के बारे में सियासी गलियारे में चर्चा जोरों पर हैं. वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर भी अभी कोई तस्वीर साफ नहीं है उन्होंने कहा था पब्लिक सेवा में तो रहना ही है. इसलिए चुनाव लड़ने की संभावना बहुत ही प्रबल है. मैं बिहार का बेटा हूं. बिहार की सेवा करूंगा.

इससे पहले गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर चुके हैं. वीआरएस लेने के बाद अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था अभी तय नहीं है कि मैं किस पार्टी में जाऊंगा. लेकिन नीतीश कुमार की मैं तारीफ करता हूं. कानून व्यवस्था और प्रशासन का वह बहुत सख्ती से पालन करते हैं. पुलिस के काम में हस्तक्षेप ना करते हैं ना किसी को करने देते हैं.

बिहार में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे. 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. 28 अक्टूबर को पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग होगी और सात नवंबर को तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: संयुक्त राष्ट्र के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी सेना, RSS और बाबरी का जिक्र करने पर इमरान खान ने दे दिया धमकी का ऐलान:-
Next: रघुवंश प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए नीतीश कुमार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.