Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर दी जान,बीमारी और आर्थिक तंगी से थे परेशान
  • क्राइम
  • देश

बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर दी जान,बीमारी और आर्थिक तंगी से थे परेशान

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर दी जान,बीमारी और आर्थिक तंगी से थे परेशान

उत्तर प्रदेश : बस्ती जिले के लालगंज थाना इलाके के कुम्हिया गांव में एक बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या की वजह बीमारी और तंगी के अलावा गृहक्लेश बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है।मौके पर उच्चाधिकारी और फॉरेंसिक लैब की टीम पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

परिवार के सदस्य मंगलवार शाम अपने-अपने काम में लगे हुए थे।इसी दौरान 60 वर्षीय सुरेश पाल,उनकी पत्नी 58 वर्षीय सावित्री पाल कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।रात में जब परिजन भोजन के लिए उन्हें बुलाने गए तो उनके कमरे का दरवाजा बंद मिला। एकलौते बेटे पुनीत ने भी काफी आवाज दी।जब दरवाजा नहीं खुला तो तुरंत सभी सहम गए।डायल 100 पुलिस को सूचना दी।

रात में पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो बुजुर्ग दंपती को  बेहोश हालत में पाया।उनके पास जहर की शीशी पड़ी मिली।डायल 100 पुलिस ने तुरंत स्थानीय थाने सहित उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया।लालगंज थानेदार संजय कुमार पूरी टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर तथा फॉरेंसिक लैब की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।मृतक दंपती के तीन बच्चे जिनमें एक बेटा था दो बेटी थे।बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है,जबकि एक बेटी ननिहाल में रह रही थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में विधायक के आवास से कुछ दूर हुआ बम धमाका,बच्ची हुई घायल, मची अफ़रातफ़री…
Next: गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा,चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.