Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बलरामपुर में दलित लड़की से गैंगरेप और मौत से मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बलरामपुर में दलित लड़की से गैंगरेप और मौत से मचा हड़कंप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि अब यूपी बलरामपुर में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है. पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात ही पीड़िता का दाह संस्कार कर दिया गया.

बहरहाल, यहां पर दो लड़कों ने दोस्ती के बहाने एक दलित युवती को बुलाया और इसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस जघन्य हरकत को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को गंभीर हालत में एक रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया, जहां उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक एक आरोपी का नाम शाहिद है इसके पिता का नाम हबीबुल्ला है और ये गैंसड़ी का रहने वाला है. दूसरे आरोपी का नाम साहिल है. इसके पिता का नाम हमीदुल्ला है, ये शख्स भी गैंसड़ी का रहने वाला है.

बलरामपुर पुलिस ने कहा है कि इस प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में पीड़िता की हाथ पैर और कमर तोड़ने वाली बात सही नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस ने बताया कि बलरामपुर के थाना गैंसली में एक तहरीर प्राप्त हुई है. एक 22 साल की लड़की के परिजनों ने बताया कि वो एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी. लड़की जब कल काम करने गई तो देर शाम तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने फोन से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन लड़की से संपर्क नहीं हो पाया. लेकिन लड़की थोड़ी देर बाद रिक्शे से आई. लड़की हालत खराब थी.

हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है व घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गयी है. श्रद्धांजलि!

भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे.#Balrampur#NoMoreBJP

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 30, 2020

तहरीर के हवाले से पुलिस ने बताया कि लड़की के हाथ में ग्लूकोज चढ़ाने वाला लगा हुआ था. लड़की की हालत खाफी खराब लग रही थी. परिजन तुरंत लड़की को हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिन लड़की की रास्ते में ही मौत हो गई. परिजनों ने अपनी तहरीर में दो लड़कों नामजद किया है और कहा है कि इन लड़कों ने हमारी लड़की का इलाज कराया. इन लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार किया है. जब लड़की की हालत खराब हुई तो उन लोगों ने उसे घर भेज दिया. पुलिस ने तहरीर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की छानबीन करेगी और जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

एडमिशन कराने के लिए गई थी छात्रा

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता कॉलेज की छात्रा है. छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद लोगों पर रेप और हत्या का केस दर्ज कर लिया है. ये घटना गैंसडी कोतवाली क्षेत्र की है. मंगलवार को पचपेडवा के डिग्री कॉलेज में बी-कॉम दितीय वर्ष की छात्रा एडमिशन कराने के लिए गई थी.

घायल अवस्था में छात्रा को रिक्शाचालक छोड़ गया

शाम को अचेत अवस्था में छात्रा को एक रिक्शा चालक उसके घर के पास छोडकर चला गया. छात्रा को लेकर परिजन अस्पताल जाने लगे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि कॉलेज से लौटते समय छात्रा का अपहरण किया गया और उसके साथ गैंसडी कस्बे के एक कमरे में गैंग रेप किया गया.

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर दो नामजद युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गैंसडी बाजार के जिस कमरे में छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है उस कमरे के बाहर छात्रा के चप्पल पड़े हुए मिले. जिस रिक्शे से छात्रा को उसके घर पहुंचाया गया वह रिक्शा भी उसी घर के सामने खडा मिला है.

किराना स्टोर मालिक का नाम आया सामने

जिस कमरे में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना होने की बात कही जा रही है वह एक किराना स्टोर के पीछे का कमरा है. किराना स्टोर चलाने वाला युवक ही इस घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. गैंगरेप के बाद जब लडकी की हालत बिगडने लगी तभी पडोस के युवकों ने एक निजी चिकित्सक को इलाज के लिए बुलाया. लेकिन निजी चिकित्सक कमरे में अकेली लडकी को देखकर इलाज करने से मना कर दिया और युवकों से उसके घरवालों को सूचना देने को कहा.

अखिलेश और संजय सिंह का वार

इस घटना पर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने कहा है कि हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है व घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गयी है. श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे.

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि बलरामपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, एक दलित की बेटी हैवानों की दरिंदगी का शिकार हो गई, योगी राज में बेटी होना अभिशाप बन गया है, बेटियों की रक्षा नही कर सकते तो सत्ता छोड़ दो योगी जी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान सरकार का फैसला, इस बार 1 नवंबर से बदलेगी स्कूलों की टाइमिंग:-
Next: उत्तर प्रदेश गैंगरेप पर राहुल गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.