Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश गैंगरेप पर राहुल गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश गैंगरेप पर राहुल गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rahul-gandhi-yogi

यूपी के हाथरस के बाद अब बलरामपुर में एक 22 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. मामला मंगलवार को बलरामपुर के कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र का है. पीड़िता की मां के मुताबिक, दरिदों ने उनकी बेटी की कमर और पैर तोड़ दिए थे और वह खड़ी नहीं हो पा रही थी.

उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रहे बलात्कार के मामलों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बेटियों पर जंगल राज के बीच ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है. उनका कहना है कि बीजेपी का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा UP के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है. कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली. बीजेपी का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है.

UP के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है।

कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली।

भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।#BalrampurHorror

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2020

बता दें कि हाथरस घटना को लेकर विरोध तेज हो गया है. मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया गया है. सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह कचरे का ढेर लगा दिया है. हाथरस बॉर्डर को सील कर दिया गया है. जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. पांच लोगों के जुटने पर पाबंदी लगाई गई है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बलरामपुर में दलित लड़की से गैंगरेप और मौत से मचा हड़कंप
Next: कलयुग के समय में बेटे ने मां को बनाया हवस का शिकार, सात साल के बेटे के सामने किया कथित रेप पुत्र बना कुपुत्र :

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.