Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना का कहर जारी 24 घंटे में आए 72 हजार नए मामले 986 की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना का कहर जारी 24 घंटे में आए 72 हजार नए मामले 986 की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
x11-1592317726-1592390911-jpg-pagespeed-ic-bhlv-nkwfj-1592473098-1592539034-1592879170-1602037861

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है. लेकिन साथ ही एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी जारी है. नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 72,049 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 82,203 मरीज ठीक भी हुए हैं. हालांकि 986 मरीजों की जान भी चली गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 लाख 57 हजार हो गई है. इनमें से एक लाख 4 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 7 हजार हो गई और कुल 57 लाख 44 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब छह गुना ज्यादा है.

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 68898 नए कोरोना मरीज, 983 लोगों की गई जान

ICMR के मुताबिक, 6 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8,22,71,654 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,99,857 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 68898 नए कोरोना मरीज, 983 लोगों की गई जान

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

Maharashtra Coronavirus Updates: Confirmed cases in the State jump to 6427,  toll reaches 283 - Maharashtra में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार पार,  सिर्फ मुंबई में बीते 24 घंटे में आए

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 14% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 84% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Post navigation

Previous: हाथरस मामला : उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाई SIT जांच की मोहलत आज देनी थी रिपोर्ट
Next: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना रिपोर्ट आई नेगटिव

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.