Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेता अजय देवगन के चचेरे भाई अनिल देवगन का हुआ निधन
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अभिनेता अजय देवगन के चचेरे भाई अनिल देवगन का हुआ निधन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_10$2020100617132848357_0_news_large_21

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के चचेरे भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि 51 वर्षीय अनिल देवगन की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई और सूत्र के मुताबिक वे कैंसर से भी पीड़ित थे. भाई के निधन से अजय देवगन बेहद दुखी हैं. ऐसे में अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपना दर्द बयान किया और अनिल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है.

अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा है पिछली रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया. उनके निधन ने हमारे परिवार को तोड़कर रख दिया है. एडीएफएफ और मैं उनकी मौजूदगी को रोज मिस करूंगा. महामारी की वजह से, हम किसी पर्सनल प्रेयर मीट का आयोजन नहीं कर रहे हैं.

I lost my brother Anil Devgan last night. His untimely demise has left our family heartbroken. ADFF & I will miss his presence dearly. Pray for his soul. Due to the pandemic, we will not have a personal prayer meet🙏 pic.twitter.com/9tti0GX25S

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 6, 2020

उल्लेखनीय है कि अजय देवगन की ओर से आधिकारिक रूप से अनिल देवगन को हुई बीमारी का नाम और मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है.अनिल देवगन ने अजय देवगन को फिल्म ‘राजू चाचा’ और ‘ब्लैकमेल’ में निर्देशित किया था. इसके अलावा, अनिल देवगन ने ‘हाल-ए-दिल’ नामक फिल्म भी निर्देशित की थी. वे अजय देवगन अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्रग्स केस में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम आने पर पहली बार पापा सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी
Next: नोएडा में खुल गया पहला म्यूजिकल फाउंटेन, फ्री में लें मजा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.