Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कपिल शर्मा के शो में पद्मिनी कोल्हापुरे ने खोला जैकी श्रॉफ का बड़ा राज, देखिए वीडियो:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कपिल शर्मा के शो में पद्मिनी कोल्हापुरे ने खोला जैकी श्रॉफ का बड़ा राज, देखिए वीडियो:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
01_06_041547690shakti-kapoor-padmnini_d

शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आने वाले सेलेब्‍स अक्‍सर हंसी मजाक करते और दूसरे स्टार्स के राज खोलते नजर आते हैं। अब इस शो में जैकी श्रॉफ का खुलकर सामने आया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो नजर आएंगी।

एक्टर शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी है जीजा और साली, कपिल शर्मा शो में  खुलासा

इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जैकी श्रॉफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सोनी चैनल के सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए इस वीडियो में कपिल शर्मा हंसी के दौर के बीच पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि शूटिंग सेट पर सबसे ज्‍यादा फ्लर्ट कौन सा हीरो करता था।

इस पर पद्म‍िनी जैकी श्रॉफ का नाम लेती हैं। इसी के साथ ही जैकी श्रॉफ पर फिल्‍माए गए हिट गाने तुझे याद किया, तेरा नाम लिया के साथ जैकी के गेटअप में कृष्‍णा अभिषेक की एंट्री होती है।
इसके बाद कृष्णा कहते हैं, ‘मुझे लाइफ में सिर्फ दो चीजें पसंद हैं एक तीन पत्ती का सेवपुरी और दूसरी फिल्मों में पद्मिनी कोल्हापुरी।’ इसके बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

शक्ति कपूर ने खोले कई राज़ कपिल शर्मा के शो में , हंस-हंस के लोटपोट हो  जायेंगे – Live Halchal

बता दें कि पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे और पूनम ढिल्‍लों 80 के दशक की लोकप्र‍िय अभिनेत्र‍ियां हैं और दोनों ने ही अपने दौर में जैकी श्रॉफ के साथ हिट फ‍िल्‍में दी हैं। पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जहां जैकी के साथ आज का दौर जैसी फिल्‍म की थी, वहीं पूनम ढिल्‍लों ने पाले खां, शिवा का इंसाफ में उनके साथ काम किया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एक महीने बाद अर्जुन कपूर ने दी कोरोनावायरस को मात, बताया अब कैसा कर रहे महसूस:-
Next: ड्रग्स केस : रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, कोर्ट की इन शर्तों का करना होगा पालन:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.