Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • किशोरी के साथ बेटे तो बेटे फूफा ने भी मिलकर की दरिंदगी,दास्तां सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें
  • क्राइम
  • देश

किशोरी के साथ बेटे तो बेटे फूफा ने भी मिलकर की दरिंदगी,दास्तां सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
IMG_20191031_52246

एक किशोरी ने नोएडा के सेक्टर 49 थाने में अपनी बुआ के तीन बेटों और फूफा पर कई साल तक उसका कथित तौर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बुधवार को बताया कि किशोरी ने आरोप लगाया कि जब वह दो साल की थी तो उसके पापा ने उसकी मम्मी की हत्या कर दी थी जिसके बाद वह जेल चले गए थे।कुछ दिन बाद उसके पापा जेल से छूट कर आए तो उन्होंने फिर से एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी।

किशोरी को उसकी बुआ अपने साथ गाजियाबाद के रघुनाथपुर गांव से नोएडा के होशियारपुर गांव लेकर आई।उन्होंने बताया कि किशोरी का आरोप है कि यहां पर उसके फूफेरे भाई हरेंद्र,जितेंद्र,राहुल और उसके फूफा पदम सिंह ने डरा धमका कर उसके साथ कई साल तक बलात्कार किया।किशोरी का आरोप है कि ये लोग उसे अन्य लोगों के पास भी देह व्यापार के लिए भेजने लगे।

लेकिन किशोरी का कहना है कि उसकी बुआ और फूफा ने उसे गाजियाबाद के एक व्यक्ति से मोटी रकम लेकर उसे बेच दिया।वहां से वह किसी तरह से भागकर कुछ दिन पहले दिल्ली आई तथा उसने दिल्ली के एक थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी।घटनास्थल नोएडा होने की वजह से वहां से मुकदमा नोएडा के सेक्टर 49 थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

पिछले कुछ दिनों से नोएडा में क्राइम की खबरें लगातार बढ़ती हीं जा रही हैं अभी 16 अक्टूबर को ही एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था।जिसके बाद भी नोएडा पुलिस में कोई खास मुस्तैदी नहीं दिखाई दी है।

एक छात्रा का गौतम बुद्ध नगर जिला के दादरी क्षेत्र से अगवाकर चार छात्रों द्वारा उसके साथ कथित सामूहिक बलात्कार का एक मामला सामने आया था।थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के मुताबिक जू सेक्टर में रहने वाली एक छात्रा देर रात को अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी।तभी दीपक उसका साथी अमीनाथ व उसके दो अन्य साथियों ने उसको अगवा कर लिया।

आरोप है कि चारों ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया,तथा उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए थे।उन्होंने बताया कि छात्रा को जब होश आया तो उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई।पीड़िता के परिजन ने दादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Post navigation

Previous: जिस दोस्त के घर मे करी दारू पार्टी उसी की पत्नी का किया रेप,पती के विरोध करने पर कर दी हत्या…
Next: लखनऊ : सड़क किनारे सो रहे लोगों को तेज़ रफ्तार बस ने कुचला,दो बच्चियों समेत एक व्यक्ति की मौत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.