Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी के इन जिलों के लिए सीएम योगी ने दिए कई आदेश:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी के इन जिलों के लिए सीएम योगी ने दिए कई आदेश:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पिछले 22 दिनों में 27 हजार कोविड पाजिटिव के एक्टिव केस कम होने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बचाव और उपचार के व्यापक प्रबन्ध निरन्तर जारी रखे जाएं। उन्होंने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर तथा वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी के निर्देश पर UP के हर जिले में टीम 11 बनाने की तैयारी,  जिलाधिकारियों पर जिम्मेदारी | lucknow - News in Hindi - हिंदी न्यूज़,  समाचार, लेटेस्ट ...

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अनलाक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं, मेडिकल उपकरण एवं आक्सीजन की सुचारु उपलब्धता की जाए। वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नियमित तौर पर राउण्ड लिया जाए। पैरामेडिक्स द्वारा मरीजों की गहन मानिटरिंग की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा द्वारा जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कम रिकवरी दर वाले जिलों के जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्थिति की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर रिकवरी दर में वृद्धि के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Lucknow Corona Virus DM Chief Minister Yogi Hotspot Order Seal Do - जिलों  के डीएम को सीएम योगी का आदेश, जिस इलाके में एक भी केस, तुरंत करें सील |  Patrika News

ई संजीवनी का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि आनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके माध्यम से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकें। उन्होंने सर्विलांस, कान्टैक्ट ट्रेसिंग और मेडिकल टेस्टिंग के कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने 10 से 16 अक्तूबर 2020 तक प्रदेश में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान अस्पताल, विद्यालय, कार्यालय सहित सभी सार्वजनिक स्थानों आदि पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के विशेष प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये की धनराशि रखी गई है। प्रदेश में कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने खाद्यान्न भण्डारण के लिए गोदामों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कृषकों और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार ने लोन मोरेटोरियम मामले पर SC को बताया,’आर्थिक पैकेज में और राहत नहीं जोड़ सकते:-
Next: 403 नए मरीज, आठ की गई जान:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.