Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 403 नए मरीज, आठ की गई जान:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

403 नए मरीज, आठ की गई जान:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
19_06_2020-coronatestnew_20410086

शहर में स्वस्थ मरीजों की संख्या 50 हजार पार, कई इलाकों में संक्रमण बरकरार

रुष्टयहृह्रङ्ख: राजधानी में कोरोना का प्रकोप बरकरार है। हर रोज सैकड़ों मरीज वायरस की गिरफ्त में आ रहे हैं। कई मौत का शिकार भी हो रहे हैं, वहीं ठीक होने की रफ्तार भी जारी है। गुरुवार को स्वस्थ मरीजों की संख्या 50 हजार पार हो गई। 65 वर्षीय इंदिरानगर निवासी महिला को कोरोना हो गया। दो अक्टूबर को उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह छह बजे उनकी मौत हो गई। ऐसे ही शहर की 60 वर्षीय एक और महिला की कोरोना से मौत हो गई। उन्हें फेफड़े का कैंसर भी था। 24 घंटे में 403 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं आठ की मौत हो गई।

403 more corona patients recover in Punjab and three more died

गोमती नगर में मिले सर्वाधिक मरीज

गुरुवार को गोमती नगर में सर्वाधिक 38 मरीज मिले। इसके अलावा आशियाना में 17, इंदिरानगर में 25, आलमबाग में 20, मडि़यांव में 16, रायबरेली रोड के 28, अलीगंज में 19, जानकीपुरम में 13, महानगर में 12, चौक में 11, चिनहट में 24, कैंट में 18, तालकटोरा में 20, नाका में 11, विकासनगर में 10, ठाकुरगंज में 10 मरीज पाए गए।

458 रोगी डिस्चार्ज

गुरुवार को 458 रोगी डिस्चार्ज किए गए, वहीं कोरोना से स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या 50 हजार पार हो गई। इस दौरान 8,524 लोगों के सैंपल लिए गए। उधर, 97 रोगियों को अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। शाम तक लोहिया, केजीएमयू, पीजीआई के कोविड आईसीयू के बेड फुल हो गए।

वेंटिलेटर पर तोड़ रहे दम

कोविड अस्पतालों के आईसीयू में मरीजों की मौत का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। वेंटिलेटर पर पहुंचे कोरोना के मरीजों की रिकवरी मुश्किल बनी हुई है। लिहाजा, हर रोज कई मरीज वायरस से दम तोड़ रहे हैं। इसमें एक कारण शुरुआती दौर में मरीज द्वारा दिक्कतों को नजरअंदाज करना है। वह होम आइसोलेशन के चक्कर में बीमारी छिपा रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी के इन जिलों के लिए सीएम योगी ने दिए कई आदेश:-
Next: कानपुर से दिल्ली जा रही बस अलीगढ़ में पलटी, 3 यात्रियों की मौत, 5 घायल उत्त्तर प्रदेश :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.