Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान : पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु,बोली इसे पहले आरोपी मुझे मारे मैं खुद मरना चाहती हूं
  • क्राइम
  • देश

राजस्थान : पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु,बोली इसे पहले आरोपी मुझे मारे मैं खुद मरना चाहती हूं

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
राजस्थान : पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु,बोली इसे पहले आरोपी मुझे मारे मैं खुद मरना चाहती हूं
राजस्थान : अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन लिखकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।पीड़िता ने तिजारा के उपखंड अधिकारी से मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।इस ज्ञापन में उसने बताया कि पांच अक्तूबर की रात उसके साथ उसके गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया,जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई गई थी।
लेकिन आज तक इस मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है।वह लगातार मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।जिसके कारण मैं इच्छा मृत्यु चाहती हूं।
घटना 25 दिन पहले की है।तिजारा थाना क्षेत्र की एक महिला 5 अक्तूबर की रात को अपने तीन साल के बीमार बेटे को दिखाने गांव के एक डॉक्टर के पास गई थी।वहां से करीब रात 9 बजे जब वह वापस लौट रही थी।तब फारुख नाम के एक युवक ने महिला की गर्दन पर घूंसा मारा।जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गई थी।
उसके बाद आरोपी उसे घसीटकर पास के खेत में ले गया।जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।हालांकि पीड़िता ने फारुख के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होते देख उसने मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने एसडीएम से कहा कि पुलिस आरोपी से मिली हुई है,इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं कर रही।आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहा है।राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा है।

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में दूसरे दिन भी होते रहे बारूदी सुरंगों के धमाके,दहशत में लोग
Next: शर्मनाक: भाई ने अपनी पांच साल की बहन से की हैवानियत,फिर हुआ फ़रार …

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.