Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन को हांगकांग के मामलें में कोई भी विदेशी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

चीन को हांगकांग के मामलें में कोई भी विदेशी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
china

बीजिंग: चीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह हांगकांग की प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देने वाली किसी भी गतिविधि या विदेशी दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा। चीन ने कहा कि वह इस शहर में देशभक्ति की भावना बढ़ाने की योजनाएं लेकर आया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में हुई पार्टी की चार दिवसीय बैठक में इस अर्ध स्वायत्त क्षेत्र हांगकांग में जारी अशांति पर विस्तार से चर्चा हुई। चीन ने कहा कि हांगकांग के मामलों में कोई भी विदेशी दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पद से हटाने की मांग के बीच चीन ने अब भी हांगकांग की प्रशासक कैरी लेम पर ही भरोसा जताया है।
सभी की नजरें इस ओर टिकी हैं कि प्रदर्शनों के नियंत्रण से बाहर होने की स्थिति में क्या पार्टी नेतृत्व और अधिक सख्त कदम उठाएगा। हांगकांग, मकाऊ और बुनियादी कानून आयोग के निदेशक शेन चुनयाओ ने कहा कि बीजिंग की बैठक में पार्टी नेतृत्व इस बात पर सहमत हुआ कि हांगकांग पर शासन की चीन सरकार की प्रणाली को और बेहतर किया जाए और इसकी स्थिरता को कायम रखा जाए।
बताते चलें कि कभी ब्रिटेन के उपनिवेश रहे हांगकांग में नागरिकों के बुनियादी अधिकारों को लेकर महीनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले पांच महीने में लाखों लोगों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विवादास्पद प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुआ जो बाद में लोकतंत्र और आजादी की मांग में बदल गया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जासूसी मामले में व्हाट्सएप का केंद्र को जवाब- मई में ही दे दी थी जानकारी
Next: दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर, सरकारी दफ्तरों का समय बदला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.