Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नक्शे में पीओके को भारत का हिस्सा दिखाए जाने से पाकिस्तान बौखलाया!
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

नक्शे में पीओके को भारत का हिस्सा दिखाए जाने से पाकिस्तान बौखलाया!

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Imran Khan

नई दिल्ली: भारत सरकार ने दो दिन पहले देश का नया नक्शा जारी किया था। जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर को भारत के हिस्से में शामिल किया गया है। यही नहीं नए केंद्र शासित राज्य लद्दाख में आक्साई चीन को भी भारत के हिस्से में दोबारा शामिल किया गया है। जिस पर चीन ने अवैध तरीके से पाकिस्तान की वजह से कब्जा किया है। अब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन से बने नए केंद्र शासित प्रदेश के नक्शे में पीओके के मीरपुर और मुजफ्फराबाद को भी शामिल किए जाने से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है।

उधर लद्दाख में सरकार ने दो जिलों का गठिन किया है, लेह और करगिल। इनमें से लेह में पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान को शामिल किया गया है। लेह में गिलगित, गिलगित-वजारत, चिल्हास, ट्राइबल टेरिटरी को शामिल किया गया है। हम बता दें कि 2 नवंबर को सर्वेअर जनरल ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नक्शे जारी किए थे। इन नक्शों में जम्मू-कश्मीर में पीओके के मुजफ्फराबाद और मीरपुर को शामिल किया गया है।

नए नक्शे में जम्मू-कश्मीर में कुल 22 जिले दिखाए गए हैं, जिनमें मीरपुर और मुजफ्फराबाद भी शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दो जिले-करगिल और लेह बनाए गए हैं। लेह जिले में भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित, गिलगित वजारत, चिल्हास, ट्राइबल टेरिटरी और पाकिस्तान की ओर से चीन को दिए गए अक्साई चिन को शामिल किया गया है। हालांकि लेह जिले में शामिल किए गए गिलगित, गिलगित वजारत और अन्य इलाकों को राजनीतिक नक्शे में अलग से लिखा नहीं गया है।

इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र का रोना रोते हुए कहा है कि यह कानूनी रूप से गलत है और सुरक्षा परिषद के खिलाफ है। आर्टिकल 370 और 35 ए हटने के बाद से दुनिया भर में प्रॉपेगैंडा चला रहे पाकिस्तान को भारत ने नक्शे में मीरपुर और मुजफ्फराबाद को शामिल कर स्पष्ट संकेत दिया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर, सरकारी दफ्तरों का समय बदला
Next: देहरादून में दो सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.