Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिग्ग बॉस 14 : रुबीना दिलैक पर भड़के सलमान खान, बोले- आपको भारी पड़ने वाला है:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिग्ग बॉस 14 : रुबीना दिलैक पर भड़के सलमान खान, बोले- आपको भारी पड़ने वाला है:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Untitled-design-2020-10-18T120457.626

‘बिग बॉस 14’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है शो में रोमांच भी बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच शो के 16 अक्टूबर के एपिसोड़ का प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक की क्लास लगाते दिख रहे हैं।

Bigg Boss-14: रुबीना दिलैक की बगावत देख भड़के सलमान खान, बोले- 'ये आपको  भारी पड़ेगा'

इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक एक टास्क करने से मना कर देती हैं। वो कहती हैं कि मैं इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हूं। उनके मना करने के बाद सलमान खान कहते है- अगर आप कहें तो हर चीज हम आपसे अप्रूव करवा लेते हैं भाई।

रुबीना कहती हैं कि मुझे मेरे प्वाइंट ऑफ व्यू के लिए डांट पड़ेगी। तभी सलमान खान कहते हैं कि मैडम मैं आपसे बड़ी तमीज से बात कर रहा हूं। मैं यहां पर कोई कंटेस्टेंट नहीं हूं। यह गलत है और यही आपको भारी पड़ने वाला है।

सलमान खान और रुबीना दिलाइक के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- रुबीना की बिग बॉस से बगावत को क्या अंजाम देंगे सलमान खान।

बता दें कि बीते हफ्ते रुबीना की कई कंटेस्टेंट्स के साथ बहस हुई है। कुकिंग को लेकर सिद्धार्थ के साथ रुबीना की बहस हो गई थी। सिद्धार्थ के साथ बहस के बाद रुबीना के पति अभिनव उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं। वह कहते हैं, सिद्धार्थ दीवार है। वह चिल्ला कर बोलेगा, तुम उसको मना ही नहीं कर सकती।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, दुबई में पति विराट संग बिता रही हैं क्वालिटी टाइम:-
Next: सैलरी मिलेगी 40 लाख रुपए सालाना, करना होगा यह आसान काम:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.