Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सैलरी मिलेगी 40 लाख रुपए सालाना, करना होगा यह आसान काम:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सैलरी मिलेगी 40 लाख रुपए सालाना, करना होगा यह आसान काम:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
29efd1fb1279de26509fa5297d9a8e9e

अगर आपको कोई ऐसी नौकरी ऑफर करे जिसमें बिस्किट चखने के बदले 40 हजार पाउंड (लगभग 40 लाख रुपए) का सालाना पैकेज मिले तो सोचिए जिंदगी कितनी आरामदायक हो जाएगी। स्कॉटलैंड की बिस्किट निर्माता कंपनी ‘बॉर्डर बिस्किट्स’को अपने लिए ‘मास्टर बिस्किटर’ की तलाश है।

बिस्किट चखने का है काम, सालाना 40 लाख रुपए मिलेगी सैलरी
‘इंडिपेन्डेंट’ वेबसाइट की
एक खबर के अनुसार‘कंपनी बिस्किट चखने के बदले 40 हजार पाउंड (लगभग 40 लाख रुपए) का सालाना वेतन देगी। इच्छुक आवेदकों के लिए स्वाद और बिस्किट उत्पादन की गहरी समझ रखने के साथ ही नेतृत्व कौशल व संवाद की कला में माहिर होना आवश्यक है।

ग्राहकों से बेहतर संबंध कायम करने के दिलचस्प उपाय सुझाने वाले आवेदकों को नौकरी में तरजीह दी जाएगी। मजेदार बात है कि यह नौकरी पूर्णकालिक होगी यानी फुल टाइम और साल में 35 दिनों की छुट्टियां भी मिलेंगी। इसके अतिरिक्त बिस्किट भी मुफ्त में ही खाने को मिलेंगे।

बिस्किट्स चखे और पाएं सालाना 40 लाख रुपए सैलरी, ये कंपनी दे रही है ऑफर -  asbtoday.com

कंपनी के प्रबंध निदेशक पॉल पार्किंस के मुताबिक यह किसी के लिए अपने सपने को पूरा करने का एक अविश्वसनीय अवसर है। कंपनी में हेड ऑफ ब्रांड सूजी कारलॉ कहती हैं कि कंपनी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ स्वाद और गुणवत्ता के बिस्किट परोसने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपनी इसी प्रतिबद्धता पर अमल के लिए उसे नए ‘मास्टर बिस्किटर’ की तलाश है। इस पद के लिए पाक कला का बेहतरीन ज्ञान होने के साथ ही लोगों के दिलों में उतरने का हुनर भी आना बेहद आवश्यक है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिग्ग बॉस 14 : रुबीना दिलैक पर भड़के सलमान खान, बोले- आपको भारी पड़ने वाला है:-
Next: डॉक्टर का डांस देख रितिक रोशन ने कहा मैं आपसे स्टेप्स सीखूंगा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.