Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वकीलों के प्रदर्शन में बवाल, एसएसपी कार्यालय में पथराव, सीओ की जीप तोड़ी
  • क्राइम
  • देश

वकीलों के प्रदर्शन में बवाल, एसएसपी कार्यालय में पथराव, सीओ की जीप तोड़ी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
वकीलों के प्रदर्शन में बवाल, एसएसपी कार्यालय में पथराव, सीओ की जीप तोड़ी

नौबस्ता के केशव नगर स्थित कानपुर किचन रेस्टोरेंट में बार व लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मारपीट और दिल्ली में पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई बर्बरता के विरोध में वकीलों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव कर पथराव करना शुरू कर दिया है।मामला बढ़ता देख कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।वकीलों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा।वीआईपी रोड जाम कर दिया है।महिला थाने के बाहर तोड़फोड़ की।

रविवार को कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में कानपुर किचन कार्नर रेस्टोरेंट में हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की।सिपाही और रेस्टोरेंट के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने 150 अज्ञात वकीलों पर मुकदमा दर्ज किया।वहीं वकील की तहरीर पर पुलिसकर्मियों और रेस्टोरेंट के मालिक पिता-पुत्र व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया।

शनिवार रात कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव,महामंत्री कपिल दीप सचान समेत चार लोग कानपुर किचन कार्नर रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।इसी दौरान किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया था।सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से वकीलों की मारपीट हो गई थी।इसके बाद सैकड़ों वकीलों ने तांडव मचा रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर बवाल किया था।

रविवार को नौबस्ता थाने में तैनात सिपाही राजेश कुमार व रेस्टोरेंट के मैनेजर जितेंद्र पासवान की तहरीर 150 अज्ञात वकीलों के खिलाफ बलवा,मारपीट,तोड़फोड़,लूट,जान से मारने की धमकी,सरकारी काम में बाधा,सरकारी कर्मचारी से मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की।उधर गोविंदनगर निवासी अधिवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने अज्ञात दरोगा,दो सिपाही समेत रेस्टोरेंट मालिक पिता-पुत्र व कर्मचारियों पर इन्हीं बलवा,लूट,मारपीट आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

वह अपने मित्र राहुल पोरवाल के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।रेस्टोरेंट के बाहर ही उन्हें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव और महामंत्री कपिलदीप सचान भी मिल गए।इसके बाद सभी लोग अंदर खाना खाने पहुंचे।वेटर से आर्डर लेने को कहा तो रेस्टोरेंट के मालिक और उनके बेटे ने गालीगलौज करते हुए बाहर निकल जाने को कहा।जब उन्होंने दोबारा खाने के लिए कहा तो धमकी दी।
आरोप है कि सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनसे मारपीट की।साथ ही महामंत्री की घड़ी,चेन व चश्मा लूट लिया।मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच टीम ने जांच शुरू कर दी है।रेस्टोरेंट व उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज जुटाए जा रहे हैं।साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: देहरादून में दो सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक
Next: दिल्ली में पीरागढ़ी की फैक्ट्ररी में लगी भीषण आग,कई घायल…

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.