Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीआरपीएफ की सुरक्षा के साए में होगा उपचुनाव, आएंगी दस कंपनियां:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सीआरपीएफ की सुरक्षा के साए में होगा उपचुनाव, आएंगी दस कंपनियां:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
7DECRPF

मरवाही उपचुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं, चुनाव आयोग ने भी सुरक्षा के लिहाज से दस कंपनियां भेजने की सहमति दे दी है। उपचुनाव इस बार सीआरपीएफ के साए में होगा। मरवाही उपचुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी थी।

CRPF men at PHQ as precautionary measure' - The Hindu

आयोग के निर्देश पर लगातार लघु अधिनियम व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही निगरानी व गुंडेबदमाशों की धरपकड़ करने के साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। मतदान व मतगणना के लिए एसपी सूरज सिंह परिहार ने आयोग को पत्र लिखकर 15 कंपनियों की मांग की थी। इस बीच आयोग ने नामांकन प्रक्रिया व स्ट्रांग रूम बनने के साथ ही सीआरपीएफ की तीन कंपनियां भेज दी है। वहीं, दो कंपनियां सीएएफ की आने वाली है। मतदान के दौरान केंद्रों की सुरक्षा के लिए पांच कंपनियां और आएंगी।

इनमें सीआरपीएफ व सीएएफ की कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा जिला बल व आसपास के जिलों से पांच हजार बल मंगाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्रों में एक-चार के जवान तैनात रहेंगे। वहीं संवेदनशील व विवादित मतदान केंद्रों में सशस्त्र जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

मरवाही विधानसभा के मतदान केंद्र

0 कुल मतदान केंद्र — 286

0 संवेदनशील मतदान केंद्र — 126

0 विवादित व तनावपूर्ण मतदान केंद्र –04

उपचुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। आयोग के निर्देश पर वारंटियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग से दस कंपनियां मिल रही हैं।स्थानीय बल के साथ करीब 15 हजार जवान तैनात रहेंगे।

संजय महादेवा, एडिशनल एसपी, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नदी में पुल नहीं, स्वास्थ्य- शिक्षा की सुविधाओं को लेकर दिक्कत में फंसे ग्रामीण:-
Next: पैसे लेते हुए SP को भेजा,एएसआई शमशेर खान निलंबित:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.