Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पैसे लेते हुए SP को भेजा,एएसआई शमशेर खान निलंबित:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पैसे लेते हुए SP को भेजा,एएसआई शमशेर खान निलंबित:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pic

एक तरफ जिले के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा लगातार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं थानों में पदस्थ कर्मचारियों के कारनामे भी आए दिन उजागर हो रहे हैं। ऐसा ही घटनाक्रम गाडरवारा थाने का है, जहां एक एसआई को वीडियो में पैसे लेते देख एसपी ने निलंबित किया है। घटनाक्रम ये है कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अजय सिंह कलेक्टर के साथ गाडरवारा में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक लेने गए थे। बैठक के बाद एसपी को किसी स्थानीय ने एक वीडियो उन्हें वाटसएप पर भेजा। इस वीडियो में गाडरवारा थाने में पदस्थ एसआई शमशेर खान किसी मामले में बतौर रिश्वत पैसे लेते दिख रहे थे।

shahjahanpur news: Shahjahanpur News: थाने के अंदर रिश्वत लेते सिपाही का  वीडियो वायरल,अधिकारी दे रहे सफाई - shahjahanpur policemen taking bribe in  police station video viral | Navbharat Times

इस वीडियो की पड़ताल करने के बाद एसपी ने देर रात एसआई को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। एसआई खान को शुक्रवार को हर हाल में पुलिस लाइन नरसिंहपुर में आमद देने के आदेश दिए गए। बताया जाता है कि शमशेर खान जिस मामले में पैसे का लेनदेन कर रहे थे, वह दरअसल सट्टे से संबंधित है। कारवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अपराध करने वाला चाहे कोई उनके विभाग का ही क्यों न ही, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अजय सिंह ने थानों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को चेताया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। आमजन भी सहयोग करते हुए एसपी समेत विभिन्न थानों को ऐसे कार्य करने वालों की जानकारी साझा कर रहे हैं।

नतीजतन सटोरियों की धरपकड़ में तेजी आई है। हालांकि थानों में सट्टा खिलाने वालों को प्रश्रय देने के भी आरोप लग रहे हैं। बहरहाल निलंबित एसआई के कथित लेनदेन और सटोरियों से उनके संपर्कों की जांच का जिम्मा एसपी ने एसडीओपी गाडरवारा महंती मरावी को सौंपा है। निलंबन की अवधि में शमशेर खान को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

Post navigation

Previous: सीआरपीएफ की सुरक्षा के साए में होगा उपचुनाव, आएंगी दस कंपनियां:-
Next: बुजुर्ग की हेल्प करेंगे नगर निगम कर्मी, कूड़ा खुद ही डालेंगे गाड़ी में:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.