Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुजुर्ग की हेल्प करेंगे नगर निगम कर्मी, कूड़ा खुद ही डालेंगे गाड़ी में:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बुजुर्ग की हेल्प करेंगे नगर निगम कर्मी, कूड़ा खुद ही डालेंगे गाड़ी में:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
nagar_nigam_ka_dor_to_dor_calecteion_2997083_835x547-m

पटना नगर निगम इन दिनों शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कई तैयारियां कर रहा है। एक तरफ जहां डोर टू डोर गाडि़यों में सुखा और गीला कचरा अलग करने के लिए नुक्कड़ नाटक और म्यूजिकल बैंड से जगह-जगह अपील की जा रही है वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा को निगम का गुडविल ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है। संजय मिश्रा भी लोगों को पटना की ब्यूटी को बढ़ाने में योगदान देने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम ने एक नई पहल भी शुरू करेगा। इसके तहत जो भी सीनियर सिटीजन हैं वो अगर गाड़ी आने पर कूड़ा नहीं दे पा रहे हैं या फिर गाड़ी की ऊंचाई के कारण उनको परेशानी हो रही है तो उनका कूड़ा नगर निगम के कर्मी गेट से भी कलेक्ट कर सकेंगे।

Now Door-to-door Wastage System Will Be Charged Per Month Chhattisgarh - अब  कचरा उठाने वाले को देना होगा प्रतिमाह किराया, निगम ने जारी की रेट लिस्ट |  Patrika News

सीनियर सिटीजन को घर के बाहर अपना कूड़ा बैग या डस्टबिन में देना होगा जिसे डोर टू डोर आने वाली गाडि़यां कलेक्ट कर सकेंगी। नगर निगम की ये सुविधाएं सिर्फ सीनियर सिटीजन के लिए है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पटना नगर निगम ने ये सुविधा देने का फैसला लिया है।

हमारे कर्मचारी घर तक जाते ही हैं ऐसे में जो बुजुर्ग है, जिनको कूड़ा देने के लिए आने जाने में परेशानी है वह घर के बाहर इसे छोड़ दें, हमारे कर्मचारी इसे कलेक्ट करेंगे।

शीला ईरानी, अपर नगर आयुक्त, सफाई

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पैसे लेते हुए SP को भेजा,एएसआई शमशेर खान निलंबित:-
Next: रावण ने कर लिया सीता मां का हरण:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.