Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, AQI 346 रहा:-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, AQI 346 रहा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
air-pollution-twitter-58

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 रहा। सरकारी एजेंसियों ने कहा कि शनिवार शाम तथा रविवार को वायु गुणवत्ता और खराब होगी।

Air quality very poor category in some districts of Haryana and Punjab :  हरियाणा के कुछ जिलों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में, पंजाब में भी  स्थिति खराब - News Nation

अधिकारियों ने कहा कि मुंडका, वजीरपुर और अलीपुर में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ है। सरकारी एजेंसियों ने अनुमान जताया है कि अगले 2 दिन में वायु गुणवत्ता और खराब होगी। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 रहा था जबकि उससे 1 दिन पहले यह 302 था।

0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ ने कहा है कि दिल्ली के पड़ोसी हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में पराली जलाए जाने के मामलों में काफी वृद्धि होने की बात सामने आई है। गुरुवार को ऐसे 1,213 मामले सामने आए थे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा विकसित वायु गुणवत्ता सूचकांक निगरानी मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के 10 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

Post navigation

Previous: तेजस्वी का सवाल, नीतीश ने खड़े किए हाथ, बिहार में कहां से नौकरियां देगी भाजपा:-
Next: महामारी के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में हो सकती है देरी:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.