Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महामारी के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में हो सकती है देरी:-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

महामारी के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में हो सकती है देरी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
31_10_2018-31jpr35c_18593198_191536

रेटिंग कंपनी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के चलते भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में देरी होने की आशंका है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि इस समय सरकार की प्राथमिकता पारंपरिक ऑटोमोबाइल उद्योग को पुनर्जीवित करने की है और साथ ही कम कीमत होने के कारण पारंपरिक जीवाश्म ईंधन पर आधारित गाड़ियों को खरीदना ग्राहकों के लिए आसान होगा। ऐसे में इंडरा ने निकट भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों से फोकस हटने का अनुमान जताया है।

Diwali is likely to boom in the auto market

इंडरा ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों को दोतरफा दबाव का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि एक तरह जहां उपभोक्ता इस समय अधिक कीमत अदा करने के लिए तैयार नहीं होंगे, वहीं दूसरी ओर विनिर्माता भी इस समय पूंजीगत खर्च को बढ़ाने से परहेज करेंगे।

इन गाड़ियों के महंगा होने और पहले ही दबाव का सामना कर रहे परंपरागत ऑटो उद्योग को बचाने की सरकार की प्राथमिकता के चलते कुछ समय के लिए इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों से ध्यान हट सकता है। एजेंसी ने कहा कि महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियों में कमी के चलते ऑटोमोबाइल उद्योग को वित्त वर्ष 2020-21 में बिक्री में 20 प्रतिशत कमी का सामना करना पड़ सकता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, AQI 346 रहा:-
Next: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या काम हुई तो डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भेजा एमवाय अस्पताल:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.