Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खुशखबरी देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत पहुची : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

खुशखबरी देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत पहुची : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2b2147f0-441d-4343-be2f-2918c328b6b5

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 62,077 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि अबतक 70,78,123 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, भारत ने एक नए मील को अपने नाम किया है, हमारी रिकवरी दर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 62,077 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 50,129 है। वहीं लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम है।

रिकॉर्ड संख्या में मरीज उस दिन ठीक हुए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपन मन की बात के जरिए देशवासियों से त्योहार के दौरान मर्यादा में रहने को कहा है। रेडियो कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी ने हमें घरों के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है। साल के इस समय सड़कों पर काफी भीड़ रहती थी। उन्होंने लोगों से एहतियातन उपाय अपनाने को कहा।

सरकार के अनुसार, ठीक हुए मरीजों का 75 प्रतिशत 10 राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र से है। यहां एक दिन में 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिकवरी दर की तीव्र गति पर प्रकाश डाला।

मंत्रालय के डाटा के अनुसार तीन महीने में तीन लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मामले 6,68,154 हैं जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.50 प्रतिशत है। सामने आ रहे नए मामले का 79 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का है। केरल में सबसे ज्यादा आठ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां छह हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा है। इसके अलावा वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार एक हफ्ते से एक हजार से नीचे है। पिछले 24 घंटे में 578 लोगों की मौत हुई है। दो अक्तूबर से मृतकों की संख्या 1,100 से नीचे बनी हुई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘मेरा टूटा हुआ सपना तुम्हारे चेहरे के सामने मुस्कुरा रहा है संजय राउत : अभिनेत्री कंगना रणौत
Next: अमृत की वर्षा : शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी से पूरी पृथ्वी जगमगा जाती है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.