Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रोहित शर्मा क्यों ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया से बाहर हुए:-
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

रोहित शर्मा क्यों ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया से बाहर हुए:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
671669-rohit-sharma-2020

सोमवार की रात को जब बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का ऐलान किया तो उसमें उप कप्तान रोहित शर्मा का नाम नदारद था। क्रिकेट बिरादरी को रोहित का नाम देखकर बड़ा झटका लगा क्योंकि तीनों ही फॉर्मेट में वे शामिल नहीं थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में खेली जा रही आईपीएल के गए हुए लेकिन अचानक अनफिट हो गए।

IPL 2020 CSK vs MI: Mumbai Indians Captain Rohit Sharma misses Chennai  Super Kings game due to hamstring injury| IPL 2020: आखिर CSK के खिलाफ मैच  में क्यों नहीं खेले रोहित शर्मा? |

रोहित को फिट होने में 8 सप्ताह का वक्त लगेगा : रोहित का अनफिट होना सर्वाधिक 4 बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका है। असल में उनकी मांस पेशियों में खिंचाव आ गया है, जिसे फिजियो भी ठीक नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें इस समस्या से उबरने में 8 सप्ताह का वक्त लग सकता है। रोहित को रिहैबिलिटेशन के लिए भारत आकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रहना होगा।

मुंबई इंडियंस के कप्तान पोलार्ड होंगे : इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 2 मैचों में रोहित के स्थान पर कीरोन पोलार्ड मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं और देर रात यह भी खबर सामने आई कि रोहित अब आईपीएल के शेष मैच नहीं खेल सकेंगे। उनके स्थान पर पोलार्ड को कप्तान बनाया गया है और हार्दिक पांड्‍या को उपकप्तान। इस समय मुंबई की टीम अंक तालिका में टॉप पर चल रही है।

रोहित के न होने से विराट को लगा बड़ा झटका : भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न जाना टीम इंडिया के साथ ही साथ खुद कप्तान विराट कोहली के लिए एक बड़ा झटका है। रोहित की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। विराट कोहली की अगुवाई वाली टेस्ट टीम में भी राहुल की वापसी हुई है।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवम्बर से : विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं मिली। वह हालांकि टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे। बीसीसीआई चिकित्सा दल चोटिल तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और रोहित शर्मा की निगरानी कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के अलावा इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। यह दौरा 27 नवंबर से शुरू होगा।

निभाएंगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी : सोमवार के चयन की सबसे बड़ी खबर राहुल रहे जो टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे दोनों में भारत के विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद बन गये है क्योंकि पंत को लेकर चयनकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। राहुल को 2021 टी20 विश्व कप और उसके आगे भी सीमित ओवरों में मुख्य विकेटकीपर के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल से सभी को प्रभावित किया है और यही कारण है कि उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है।
युवा खिलाड़ियों को मिला मौका : संजू सैमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में दूसरे विकेटकीपर होंगे, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के ‘मिस्ट्री’ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के कारण टेस्ट टीम में मौका दिया है। ईशांत और भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने के कारण उनका दावा मजबूत था। भुवनेश्वर और इशांत के बाहर होने के बाद सिराज और नवदीप सैनी टेस्ट टीम की स्वत: पसंद थे।

रोहित ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर, भारतीय टीम की घोषणा होते ही मुंबई इंडियंस  ने शेयर किया कैप्टन का प्रैक्टिस वीडियो » The Legend News

वरुण चक्रवर्ती की लॉटरी खुली : इस में कोई शक नहीं कि यह चेन्नई के 29 साल के वरूण के लिए बड़ा दिन है। जिन्होंने आईपीएल के 11 मैचों के अलावा सीनियर स्तर पर कुल 21 मैच खेले है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका पांच विकेट चटकाना इस आईपीएल के मुख्य आकर्षण में से एक है। कुलदीप यादव को उनकी फ्रेंचाइजी से मौका नहीं मिला रहा और ऐसे में वरूण ने इसका बखूबी फायदा उठाया।
तीन क्रिकेटरों के दिल दौरा खास : यह दौरा कमलेश नागरकोटी, कार्तिक त्यागी, ईशान पोरेल और टी. नटराजन के लिए भी खास होगा जो भारतीय टीम के साथ यात्रा करेंगे। ईशान टेस्ट के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका में होंगे जबकि सीमित ओवरों के लिए बायें हाथ का विकल्प मुहैया कराएंगे। टीम का कोई गेंदबाज अगर चोटिल होता है तो ये उनकी जगह ले सकते है।

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, पूरे IPL से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा; BCCI  ने दिए हिंट - Mumbai indians rohit sharma probably not available for the  rest of ipl as

टीमें : टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेट-कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।
एकदिवसीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज।

Post navigation

Previous: डॉक्टर्स के वेतन के मुद्दे को लेकर सत्येन्द्र जैन नेए मसीडी पर लगाया राजनीति करने का आरोप:-
Next: लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद चुनाव में भाजपा ने जीती 26 में से 15 सीटें:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.