Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश के बदनावर उपचुनाव में खूनी संघर्ष, भाजपा के 4 कार्यकर्ता घायल:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

मध्य प्रदेश के बदनावर उपचुनाव में खूनी संघर्ष, भाजपा के 4 कार्यकर्ता घायल:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
enewsmp.com5f9fc9e0d3256images-2020-11-02T142554.306

बीती रात पश्चिम क्षेत्र के ग्राम तिलगारा में भाजपा व कांग्रेस नेताओं में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के छह लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 307 समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। टीआई सीबी सिंह ने बताया कि रात में करीब 1 बजे तिलगारा में दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने हो गए। जिससे विवाद पैदा हो गया। इस दौरान अभिषेक मोदी, निरंजनपाल सिंह पंवार, साजिद खान, अश्विन पाटीदार व दो अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे भाजपा पक्ष के ओम बना संदला, प्रदीपसिंह राठौर तारखेड़ी, रामेश्वर पाटीदार तिलगारा व जगदीश सेमल खेड़ा आदि घायल हो गए। दोनों पक्षों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई। इनमें ओम बना व प्रदीपसिंह को चोट आने से बदनावर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

enewsmp.com - एमपी उपचुनाव में खूनी संघर्ष, भाजपा के 4 कार्यकर्ता  घायल...... -

उधर कांग्रेस पक्ष की ओर से भैंसोला चौकी पर रिपोर्ट करने की सूचना मिली है। इस घटना से राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। इस चुनाव का यह पहला बड़ा विवाद सामने आया है। आशंका है कि इस घटना के कारण कल मतदान के दिन माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। आरोपी अभिषेक टल्ला मोदी कांग्रेस के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष निरंजनसिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साजिद खान पूर्व पार्षद और अश्विन पाटीदार आईटी सेल अध्यक्ष है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भतीजी-दामाद के पोस्टमार्टम कक्ष में रखे थे शव, शिक्षक चुनाव ड्यूटी में गम और कर्म के भंवर में फंसा:-
Next: काबुल यूनिवर्सिटी के पास आतंकी हमला, ब्लास्ट, गोलीबारी जारी:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 21 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.