Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • काबुल यूनिवर्सिटी के पास आतंकी हमला, ब्लास्ट, गोलीबारी जारी:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

काबुल यूनिवर्सिटी के पास आतंकी हमला, ब्लास्ट, गोलीबारी जारी:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

अफगानिस्तान के काबुल में काबुल यूनिवर्सिटी के पास आतंकी हमला हुआ है। अफगानिस्तान सरकार ने इसकी पुष्ट की है। खबर लिखे जाने तक धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही थी। सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। होम मिनिस्ट्री के प्रवक्ता तारीख अरीन के मुताबिक, अभी हमलावरों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। हमलावर एक है या अधिक, यह भी साफ नहीं है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हताहतों के बारे में भी अभी जानकारी नहीं है। इससे पहले 2018 में काबुल की ही पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के पास हुए एक विस्फोट में चौदह लोगों की जान चली गई थी और 17 अन्य घायल हो गए थे। तब अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलों के खिलाफ फतवा जारी हुई था। उसी के विरोध में इस हमले को अंजाम दिया गया था। घटना के समय 2,000 धार्मिक विद्वानों या मौलवियों का एक समूह विश्वविद्यालय में इकट्ठा था।

अफगानिस्तान: काबुल यूनिवर्सिटी के पास आत्मघाती हमला; 26 की मौत, 18 जख्मी

काबुल में एक सिख धार्मिक परिसर पर आतंकी हमला किया गया। आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों और आत्मघाती हमलावरों ने सुबह गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे।

अफगानिस्तान की एक मस्जिद में किए गए आत्मघाती हमले में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक प्रसिद्ध इमाम था। काबुल के गढ़वाले ग्रीन जोन में एक लोकप्रिय मस्जिद में शाम को उस वक्त धमाका हुआ, जब नमाज का समय था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के बदनावर उपचुनाव में खूनी संघर्ष, भाजपा के 4 कार्यकर्ता घायल:-
Next: बीना में ट्रेंचिंग प्लांट की आग बुझाने प्रशासन को लगानी पड़ी चार फायर ब्रिगेड:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 22 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 23 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.