Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एनएमडीसी प्रबंधन पर बेटियों ने लगाया भेदभाव का आरोप, महिला आयोग की अध्यक्ष से शिकायत :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एनएमडीसी प्रबंधन पर बेटियों ने लगाया भेदभाव का आरोप, महिला आयोग की अध्यक्ष से शिकायत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

नगरनार स्टील प्लांट प्रभावित किसान परिवारों की बेटियों ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाक्टर किरणमयी नायक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। योगिता के नेतृत्व में स्टील प्लांट के श्रमिक नेता महेंद्र जान के साथ शनिवार सुबह यहां सर्किट हाउस में महिला आयोग की अध्यक्ष को को दिए गए शिकायत पत्र में एनएमडीसी, जिला पुनर्वास समिति पर बेटियों के साथ पुनर्वास को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है।

बेटियों का दावा है कि पिता की संपत्ति जमीन में बेटों के बराबर हिस्सेदारी मिलने के बाद स्टील प्लांट के लिए जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा राशि दी गई, लेकिन रोजगार देने में एनएमडीसी द्वारा आनाकानी की जा रही है। बेटियों की शिकायत पर आयोग ने महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज करने की बात कही है। डाक्टर किरणमयी नायक ने इस मामले पर नईदुनिया से चर्चा में बताया कि आयोग एनएमडीसी, जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर मामले पर जवाब मांगेगा।

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायत मिलने पर कड़ी  कार्रवाई होगी - अनिला भेंड़िया | THE CG NEWS | Online hindi news in  chhattisgarh

अपनी पुश्तैनी जमीन के बदले नौकरी के लिए अपील करने वाली की संख्या 103 है। इनमें 20 लोगों ने अभी शिकायत दर्ज कराई है। जल्दी ही अन्य सभी बेटियां भी शिकायत दर्ज कराएंगी। योगिता, फुलमती बघेल, गरिमा मसीह, अरूणा पटनायक, ममता सेठिया, ऊषा, बसंती, अंजुषा पटेल, मनमती सेठिया, रंजीता सैतो, सेठिया राधा, धनेश्वरी, व्रिंदा, सुमित्रा सहित कई महिलाओं ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा किरणमयी नायक से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि कानून जब महिला- पुरुष में भेदभाव नहीं करता तो फिर एनएमडीसी प्रबंधन को ऐसा करने का क्या अधिकार है। उन्हें भी उनके हक की नौकरी जरूर मिलनी चाहिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मोरटक्का पुल पर वाहन की वाहनों की हुई टक्कर, पुल पर लटका डाला :-
Next: पूनम पांडेय और उसके पति गिरफ्तार, गोवा में आपत्तिजनक वीडियो शूट करके किया था वायरल :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.