Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूनम पांडेय और उसके पति गिरफ्तार, गोवा में आपत्तिजनक वीडियो शूट करके किया था वायरल :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूनम पांडेय और उसके पति गिरफ्तार, गोवा में आपत्तिजनक वीडियो शूट करके किया था वायरल :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Capture-2

अभिनेत्री पूनम पांडे को गुरुवार को गोवा की कैनाकोना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोवा में एक समुद्र तट पर एक अश्लील वीडियो की शूटिंग के लिए उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद विरोध बढ़ा तो मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से इस्तीफा देने की मांग की गई क्‍योंकि सरकार ने यहां शूटिंग की अनुमति दी। गहमागहमी के बीच पूनम पांडे को अगुआडा गोवा में एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया। इस वीडियो का एक टीज़र पूनम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया गया था जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। इसके बाद पूनम के खिलाफ विभिन्न शिकायतें गोवा पुलिस द्वारा दर्ज की गईं। मंगलवार को गोवा में राज्य के जल संसाधन विभाग ने पूनम के खिलाफ सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने और एक अशोभनीय वीडियो को शूट करने और वायरल करने के लिए शिकायत दर्ज की थी। तब पूनम कैनाकोना गांव में चैपोली बांध में शूटिंग कर रही थी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला इकाई द्वारा पूनम के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई थी। अभिनेत्री पूनम पांडे और उसके पति सैम बांबे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तटवर्ती राज्य में सरकारी संपत्ति में घुसपैठ करने और कानकोना के चपोली डैम में शूट किए गए आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। दक्षिण गोवा जिले के इस क्षेत्र में शूटिंग में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Poonam Pandeypagesepsitename%%

इससे पहले पूनम को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस भेजा गया था। उन्हें कानकोना पुलिस के सामने हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन पुलिस ने पाया कि उन्होंने मुंबई का टिकट बुक करा लिया है और वह गोवा से निकलने वाली हैं। इसके देखते हुए पुलिस जिस पांच सितारा होटल में वह ठहरी थीं वहां से उन्हें और उनके पति को हिरासत में ले लिया। कानकोना में अभिनेत्री और क्रू मेंबर को सुरक्षा मुहैया कराने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद पुलिस इंस्पेक्टर तुकाराम चवन और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। राज्य के जल संसाधन विभाग ने मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति में घुसपैठ की शिकायत दर्ज कराई थी। कानकोना पुलिस ने बुधवार को एफआइआर दर्ज की थी।

पार्टी के उपाध्यक्ष दुर्गादास कामत ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और जल संसाधन मंत्री फिलीप नेरी रोड्रिक्स से इस्तीफे की मांग की। विरोध के बाद कैनाकोना पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक को भी निलंबित कर दिया गया। इस बीच, एफआईआर और अन्य शिकायतों से नाखुश पूनम और उनके पति सैम बॉम्बे ने गोवा में बुधवार शाम को अपना पहला करवा चौथ त्योहार मनाया। पूनम ने गुरुवार की सुबह अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे खुश नज़र आ रही हैं।

Post navigation

Previous: एनएमडीसी प्रबंधन पर बेटियों ने लगाया भेदभाव का आरोप, महिला आयोग की अध्यक्ष से शिकायत :-
Next: बालाघाट जिले के जंगल में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.