Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने प्रदूषण से दिलाई राहत :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने प्रदूषण से दिलाई राहत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

हल्की बारिश और अनुकूल गति से हवा के चलने से दिल्ली और उसके उपनगरों में सोमवार को प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वायु गुणवत्ता में अभी और सुधार आ सकता है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे 300 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को एक्यूआई 467 था।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई जगह हुई तेज बारिश, प्रदूषण से भी  मिली राहत

वायु गुणवत्ता सूचकांक दिल्ली के पड़ोसी शहरों फरीदाबाद में 256, गाजियाबाद में 292, नोएडा में 312, ग्रेटर नोएडा में 302 और गुड़गांव में 314 दर्ज किया गया। दिल्ली में दीपावली पर वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले 4 वर्षों के मुकाबले सबसे खराब दर्ज किया गया। 2016 के बाद पहली बार दिवाली के एक दिन बाद सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 414 दर्ज किया गया, जो रात दस बजे 454 तक पहुंच गया था, वहीं रविवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई शाम चार बजे 435 दर्ज किया गया जो पिछले चार साल में दिवाली के एक दिन बाद दर्ज किया गया सबसे खराब सूचकांक था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि सभी प्रदूषक 2019 की तुलना में इस साल दिवाली के दिन अधिक थे। सीपीसीबी ने बताया कि शनिवार रात दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर पटाखे जलाना इसका मुख्य कारण हो सकता हैं।

बारिश और तेज हवा चलने से दिल्ली को थोड़ी राहत मिली। 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से प्रदूषक तत्वों को बिखरने में सोमवार को भी मदद मिल सकती है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ ने भी पर्याप्त बारिश के कारण प्रदूषण के ‘खराब’ श्रेणी में आने का अनुमान लगाया। उसने कहा कि वायु गुणवत्ता के मंगलवार और बुधवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है |

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कप्तान पेन क्वारेंटीन के बाद भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर होगा एडिलेड टेस्ट : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया :-
Next: भाजपा के गुपकर घोषणा-पत्र गठबंधन को ‘गुप्तचर गठबंधन’ बताया, कांग्रेस पर भी साधा निशाना :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.