Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आतंकी हमले की साजिश पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

आतंकी हमले की साजिश पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
NAG-1200x675

भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद की 19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के नगरोटा में विफल किए गए आतंकवादी हमले की साजिश को लेकर कड़ा विरोध जताया और कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम पूरी दृढ़ता से उठाएगा।
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब करके कड़ी फटकार लगाई गई। यह मांग की गई कि पाकिस्तान उसकी धरती से काम करने वाले आतंकवादियों एवं आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने की नीति से बाज आए और अन्य देशों पर हमले करने वाले एवं हमलों की साजिश रचने वाले आतंकवादियों के ढांचे को जड़ से खत्म करे।

नगरोटा मुठभेड़: विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायुक्त को लगाई कड़ी फटकार

विदेश मंत्रालय के आज यहां जारी एक बयान के अनुसार, भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय दायित्वों एवं द्विपक्षीय वचनबद्धता का पालन करना चाहिए और अपने नियंत्रण वाली ज़मीन का भारत के विरुद्ध आतंकवाद के प्रयोग की अनुमति नहीं देनी चाहिए। भारत ने यह भी दोहराया कि वह आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से सभी जरूरी कदम उठाएगा।

आरंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि हमलावर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सदस्य थे जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठन है। यह संगठन फरवरी 2019 में पुलवामा हमले में भी शामिल था। जम्मू के निकट नगरोटा छावनी में हुई मुठभेड़ में जैश के चार आतंकवादी मारे गए थे और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि ये आतंकवादी एक ट्रक में सवार होकर जा रहे हैं। इस ट्रक में हथियारों एवं गोला-बारूद का भारी जखीरा मिला है। इससे पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनावों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर खूनखराबा करने की साजिश रची गई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां शुक्रवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करके स्थिति की समीक्षा की जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव हर्षवर्द्धन शृंगला तथा शीर्ष गुप्तचर अधिकारी भी शामिल हुए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जी-20 के 15वें शिखर सम्मेलन में बोले प्रधानमन्त्री मोदी कोरोना महामारी द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती :-
Next: अमेरिका में 11-12 दिसंबर से लोगों को लगना शुरू हो जाएगी कोरोना वैक्सीन :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 15 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.