Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोनावायरस से मौत :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोनावायरस से मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
23_11_2020-satish-dhupelia_21091556

जोहानिसबर्ग। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोनावायरस संक्रमण संबंधी जटिलताओं के चलते रविवार को यहां निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और 3 दिन पहले ही उनका जन्मदिन था। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी।धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया-मेस्थरी ने इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई की कोविड-19 संबंधित
जटिलताओं से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वे 1 माह से अस्पताल में थे और वहीं वे संक्रमण की चपेट में आ गए।

Mahatma Gandhi great grandson Satish Dhupelia dies to COVID 19

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि निमोनिया से 1 माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो
गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वे कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि रविवार शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार में 2 बहनें उमा और कीर्ति मेनन हैं, जो यहीं रहती हैं।

ये तीनों भाई-बहन मणिलाल गांधी के वारिस हैं जिन्हें महात्मा गांधी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण
अफ्रीका में ही छोड़कर भारत लौट आए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोना से लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मौतें, नांगलोई साप्ताहिक बाजार सील :-
Next: कोरोना का कहर, 3 और जिलों में लगेगा नाइट कर्फ्‍यू, 85 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों से :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.