Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंडी से हाहाकार, उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सर्दी का प्रकोप :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंडी से हाहाकार, उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सर्दी का प्रकोप :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
fog-ani-1576470039-618x347-jpeg_400x224

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू कर दिया है. नवंबर में ही दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ ठंडी ने हाहाकार मचा दिया है. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड है. दिल्ली में 22 नवंबर को 17 साल बाद पारा इतना कम हुआ है |

देशभर में ठंड का कहर; दिल्ली में सर्दी ने 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा,  यूपी में 20 की मौत | Delhi minimum temperature 1.7 degrees weather news and  update KPP

इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में लगातार शीतलहर चल रही है. जिसने लोगों की हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है. दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में भी पारा गिर गया है. यहां तक कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे चला गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह पिछले 14 साल में सबसे कम तापमान रहा |

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नवंबर 2003 के बाद यानि 17 सालों के बाद दिल्ली में इस महीने का यह सबसे कम दर्ज हुआ तापमान है. नवंबर 2003 में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था |

दिल्ली ही नहीं समूचे उत्तर भारत में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड आनी शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम पारा रविवार को शून्य से नीचे चला गया. कश्मीर का सबसे सर्द इलाका रविवार को गुलमर्ग रहा. शनिवार की रात श्रीनगर का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था. इस मौसम का यह सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है |

रविवार को गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का सबसे सर्द इलाका रहा. यहां न्यूनतम पारा शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम भी ठंड की चपेट में आ गया है. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जो एक रिकॉर्ड है. कश्मीर के उत्तर पश्चिम हिस्से तथा सोनमर्ग-जोजिला के ऊंचाई वाले इलाकों में 23 नवंबर की सुबह से 25 नवंबर तक बर्फबारी की संभावना है |

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गांजा पीने वाले हो जाएं सावधान, अगर घर पर भी रखे पकड़े गए तो हो सकती है 20 साल की सजा :-
Next: फरवरी में आ सकती है भारत की पहली कोरोना वैक्सीन, एमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मिलेगा अप्रूवल :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.