Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन, संभु बॉर्डर पर पुलिस ने छोड़ी टियर गैस :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन, संभु बॉर्डर पर पुलिस ने छोड़ी टियर गैस :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
x1080

केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च’ को देखते हुए दिल्ली से सटी सीमाओं पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। हरियाणा ने भी पंजाब से लगी सीमाएं सील कर दी है। दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से बाहर नहीं चलेगी मेट्रो। आंंदोलन से जुुुुड़ी हर जानकारी |
-‘दिल्ली मार्च’ के लिए निकले किसान अपने साथ खाने-पीने के सामान और कपड़े लेकर निकले हैं।
-बताया जा रहा है कि करनाल के पास बड़ी संख्‍या में किसान मौजूद है। वे दिल्ली में प्रवेश चाहते हैं।

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन को राष्ट्रीय राजधानी में आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर सुरक्षा तैनात बल के जवानों के तैनात किया गया है। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षाबल की तैनाती की गई है।

Video: यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस-किसानों के बीच संघर्ष, मारी गई पानी की  बौछार - video dailymotion

वहीं, ठंड और बारिश से जूझते हुए हजारों की संख्या में किसान अंतरराज्यीय सीमा पर अपने ट्रैक्टरों के साथ पंजाब में जमा हुए। उन्हें आगे दिल्ली की ओर बढ़ना था लेकिन सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के कारण उन्हें पंजाब में ही रुकना पड़ा।

किसानों के ट्रैक्टर पर राशन, पानी सहित सभी इंतजाम दिख रहे हैं। सर्दी के इस मौसम में वे अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में या फिर सड़कों के किनारे अस्थाई तंबू लगाकर रहेंगे।

भाजपा शासित हरियाणा ने किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च’ के मद्देनजर पंजाब के साथ अपनी बस सेवा बुधवार से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।
-हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया, ‘हमने पंजाब के लिए रोडवेज सेवा अगले दो दिन के लिए निलंबित कर दी है।
-अधिकारियों ने बताया कि इस बीच बुधवार की शाम चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने भी किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर अगले दो दिन के लिए हरियाणा की अपनी बस सेवा निलंबित कर दी है।
-किसानों के मार्च वाले दिनों 26-27 नवंबर को हरियाणा पंजाब के साथ अपनी सीमाएं पूरी तरह सील कर देगा।
-हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के मद्देनजर वे इतनी बड़ी संख्या में लोगों को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।
-हरियाणा प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को जमा होने से रोकने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लगाई है।

आंदोलनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है।
-मेट्रो की ओर से कहा गया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर किसान रैली के कारण गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक लूप के जरिए सर्विस चलाई जाएंगी। दोपहर 2 बजे के बाद सभी लाइनों पर सर्विस पहले की तरह चलेगी।
-मेट्रो के अनुसार दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक सर्विस एंड टू एंड नहीं चलेगी।
-ब्लू लाइन पर गुरुवार सुबह से दोपहर दो बजे तक आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी। येलो लाइन पर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक भी सेवाएं बंद रहेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तुलसी विवाह 2020: आज है तुलसी विवाह, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और क्या है इसकी क्या है मान्यताएं :-
Next: चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में मचाई तबाही, कई स्थानों पर गिरे पेड़, उखड़े बिजली के खंभे :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.