Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में मचाई तबाही, कई स्थानों पर गिरे पेड़, उखड़े बिजली के खंभे :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में मचाई तबाही, कई स्थानों पर गिरे पेड़, उखड़े बिजली के खंभे :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
newproject31-58

चक्रवाती तूफान ‘निवार’ तमिलनाडु और पुड्डूचेरी के तट से टकरा गया। चेन्नई और कुड्डलोर, महाबलीपुरम समेत कई शहरों में भारी बारिश। तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबर। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान निवार अब थोड़ा कमजोर होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। हालांकि अगले कुछ घंटों में इसके और कमजोर होने की संभावना है। तूफान से जुड़ी हर जानकारी |

Madhya Pradesh: Heavy storm caused havoc, hundreds of birds and one woman  died-मध्य प्रदेश : तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, सैंकड़ों पक्षी समेत एक  महिला की मौत - News Nation

चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में भारी तबाही मचाई है और इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
-पुड्डेचेरी के एझिल नगर, वेंकट नगर, बालाजी नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कुछ घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
-उपराज्यपाल किरण बेदी ने व्हाट्सऐप पोस्ट में जानकारी दी है कि सिर्फ ग्रांड बाज़ार पुलिस क्षेत्र से पेड़ गिरने की सात घटनाओं की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि रेनबो नगर में एक घर में अचेत अवस्था में पड़ी एक वृद्ध महिला तथा एक बच्चे को बचाया गया है।
-पुड्डुचेरी के कई क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है। -पुडुचेरी बंदरगाह से सभी चक्रवात चेतावनी संकेत हटा दिए गए थे।
-इस बीच मुख्यमंत्री वी नारायसामी आज निवार से हुयी क्षति का मुआयना करने के लिए शहर का दौरा कर रहे हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ।

चेन्नई में रातभर हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी।
-तूफान से कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। तूफान गुजरने के बाद से ही प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा।

पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने सुबह 3 बजे के लगभग एक वीडियो ट्वीट करके कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हालात अब नियंत्रण में हैं।
-उन्होंने सुबह 4 बजे के लगभग एक और वीडियो ट्वीट किया और कहा कि हवा की रफ्तार अब भी तेज है। साइक्लोन का प्रभाव अब भी दिख रहा है। इसके सुबह 5 बजे तक रहने का अनुमान है।
-मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में हवा की रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 65-75 किलोमीटर प्रंति घंटे हो जाएगी लेकिन इसके बावजूद खतरा अभी टला नहीं है।

तूफान ने पु्ड्डुचेरी तट पार कर लिया है। इस दौरान भारी बारिश और तेज हवा की वजह से जगह-जगह नुकसान भी हुआ है।
– मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटे में निवार तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़कर कमजोर पड़ जाएगा।
-पुदुचेरी के उत्तर पूर्व में हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा है।

तमिलनाडु के महाबलिपुरम में चक्रवात निवार की लैंडफॉल।
– इस तूफान ने तमिलनाडु में काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश और तूफान की वजह से इलाके में जिंदगी ठप हो गई है।
-चक्रवात निवार का केंद्र पिछले छह घंटों में 16 किलोमीटर की गति के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह कुड्डलोर के 45 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर और पुदुचेरी से 30 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह अगले दो घंटों के भीतर पुडुचेरी के पास समुद्री तट को पार कर जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन, संभु बॉर्डर पर पुलिस ने छोड़ी टियर गैस :-
Next: शादी समारोह पर पुलिस का पहरा, शादी में नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.