Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • EVM में गड़बड़ी को लेकर दायर याचिकाओं पर HC में सुनवाई पूरी
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

EVM में गड़बड़ी को लेकर दायर याचिकाओं पर HC में सुनवाई पूरी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
high court

high court

उत्तराखंड में नैनीताल हाईकोर्ट ने विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के विधायकों की याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की कोर्ट में कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशियों और भाजपा के चुने हुए विधायकों की ओर से दायर याचिका पर दिनभर सुनवाई हुई। भाजपा विधायकों की ओर से ईवीएम को लेकर दायर याचिकाओं की पोषणीयता पर सवाल उठाए गए थे। प्रतिवादी विधायकों की ओर से अपने जवाब में कहा गया कि ईवीएम को लेकर याचिकाकर्ताओं ने जो सवाल उठाए हैं, वे वैद्य नहीं हैं। इसलिए याचिकाओं को खारिज किया जाए।

न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने दिनभर चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
वहीं याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता रवीन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भाजपा के 6 चुने हुए विधायकों की ओर से एक प्रार्थना पत्र देकर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 7 और नियम 11 के तहत याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाए गए थे। बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों को दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

यह मामला साल 2017 में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विकासनगर से प्रत्याशी नवप्रभात, राजपुर रोड देहरादून से राजकुमार, मंसूरी से गोदावरी थापली, बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार से अमरीश कुमार, प्रतापनगर टिहरी से विक्रम सिंह नेगी, रायपुर देहरादून से प्रभुलाल बहुगुणा, हरिद्वार ग्रामीण से चरण सिंह तथा काशीपुर से राजीव अग्रवाल ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर उच्च न्यायालय में पृथक-पृथक याचिकाएं दायर की थीं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टॉस हारने का विराट कोहली की दुख नहीं हुआ
Next: पिछले साल अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 3.38 फीसदी थी.

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.