Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पिछले साल अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 3.38 फीसदी थी.
  • बिजनेस

पिछले साल अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 3.38 फीसदी थी.

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
uyu

खाद्य पदार्थो के दाम में भारी इजाफा होने के कारण देश में अक्टूबर के दौरान खुदरा महंगाई दर पिछले महीने से बढ़कर 4.62 फीसदी हो गई. देश की खुदरा महंगाई दर इस साल सितंबर में 3.99 फीसदी दर्ज की गई थी. ये आधिकारिक आंकड़े बुधवार को जारी किए गए. इसी प्रकार, पिछले साल के मुकाबले अक्टूबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में वृद्धि दर्ज की गई. पिछले साल अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 3.38 फीसदी थी.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) में अक्टूबर में 7.89 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि सितंबर में 5.11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी.

सब्जियों, दालों, अंडों, गोश्त और मछली के दाम में इजाफा होने से खाद्य पदार्थो की महंगाई दर में पिछले साल के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई.

खाद्य पदार्थो की उपश्रेणी और पेय पदार्थो में इस साल अक्टूबर में पिछले साल के मुकाबले 6.93 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई.

हालांकि गैर खाद्य पदार्थ श्रेणी में ईंधन और बिजली के सेगमेंट की महंगाई में 2.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EVM में गड़बड़ी को लेकर दायर याचिकाओं पर HC में सुनवाई पूरी
Next: फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय के साथ नजर आएंगी कृति सेनन

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.