Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव का पहला चरण :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव का पहला चरण :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
59a695d3-3463-4e7a-a981-e66a980127d2

जम्मू-कश्मीर में आज शनिवार को डीडीसी चुनाव के पहले चरण और पंचायत उपचुनावों के लिए मतदान होंगे। इन चुनावों में कुल 1,427 उम्मीदवार मैदान में हैं और 7 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि पहले चरण में सुचारू रूप से मतदान के लिए 2,146 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शर्मा ने बताया कि शनिवार को पहले चरण में 7 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन 7 लाख मतदाताओं में से कश्मीर संभाग में 3.72 लाख मतदाता हैं और जम्मू संभाग में 3.28 लाख मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए कुल 280 निर्वाचन क्षेत्र हैं। पहले चरण में इनमें से 43 क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के पहले चरण का मतदान-First phase of DDC  elections in Jammu and Kashmir | News24

चुनाव आयुक्त ने कोविड-19 के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान केंद्र पर मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हर्ड इम्युनिटी कोरोना से बचाव के लिए फुलप्रूफ नहीं,बोले ICMR के पूर्व निदेशक डॉ. रमन गंगाखेडकर,मास्क से लगेगा महामारी पर ब्रेक :-
Next: इंदौर में कोरोना का कहर जारी, 568 नए पॉजिटिव, 2 नए कंटेनमेंट एरिया घोषित :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.