Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर: मध्य प्रदेश बालाघाट में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को किया ढेर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश बालाघाट में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को किया ढेर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
GHY-1

मध्य प्रदेश के बालाघाट में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है. दोनों ही महिला नक्सली मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर सक्रिय मलाजखंड एरिया कमेटी से संबंधित हार्ड कोर नक्सली बताई जा रही हैं.  दरअसल, बालाघाट जिले के किरनापुर थाने की बोरगांव के जंगल में यह एनकाउंटर शुक्रवार की देर रात शुरू हुआ और शनिवार सुबह तक जारी रहा. जिसमें मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्त शोभा और सावित्री के रूप में हुई है. दोनों ही पिछले 15 वर्षों से नक्सल दल में सक्रिय थीं

एनकाउंटर में मारी गई महिलाओं के कब्ज़े से सैनिक बलों से लूटी गई अत्याधुनिक राइफल और अन्य सामान बरामद हुआ है. दोनों महिला नक्सलियों के कब्ज़े से मिले सभी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है. ये दोनों छत्तीसगढ़ के बस्तर और गढ़चिरौली की निवासी थीं. पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी लगभग 25 की तादाद में नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने किरनापुर के बोरगांव में आए हैं. इस सूचना पर हमारी अलग-अलग टीमें मौके के लिए रवाना हुईं. जहां शुक्रवार रात और शनिवार सुबह नक्सलियों के साथ दो बार एनकाउंटर हुआ.

वहीं, नक्सलियों के साथ पुलिस के एनकाउंटर के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. इस एनकाउंटर में और भी नक्सलियों के जख्मी होने या मारे जाने की संभावना है. पुलिस पूरे इलाके को घेर कर व्यापक तलाशी अभियान चला रही है. मारी गई महिला नक्सलियों पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ दर्जनों केस दर्ज हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली : 24 घंटों में कोरोना के 1000 से ज्यादा नए मामले साथ ही रिकवरी रेट 95 फीसदी के पार
Next: उत्तराखंड : मौसम विभाग ने बर्फबारी के बाद जारी किया येलो अलर्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.