Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड : मौसम विभाग ने बर्फबारी के बाद जारी किया येलो अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने बर्फबारी के बाद जारी किया येलो अलर्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download-9-24

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 13 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बर्फबारी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 दिसंबर को गढ़वाल क्षेत्र में ओलावृष्टि, हिमपात और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है.

वहीं, मैदानी क्षेत्र के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात होने की आशंका है. वहीं, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और पर्वतीय जनपदों में बर्फ पड़ने की संभावना है.

उत्तराखंड के अलावा मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है. जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में 11 दिसंबर को बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ सकते हैं. इसके अलावा 12 दिसंबर को उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सूखा रहेगा और कुछ स्थानों पर कोहरा रहेगा. जबकि हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल स्पीति और गोंडला में बर्फबारी हुई. जबकि केलोंग में बुधवार को तापमान गिरकर माइनस 1.4 डिग्री तक पहुंच गया. किन्नौर जिले के कलपा में तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. डलहौजी में न्यूनतम तापमान 5.4, मनाली में 6 और कुफरी में 7.3 डिग्री दर्ज किया गया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: मध्य प्रदेश बालाघाट में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को किया ढेर
Next: बड़ी खबर : किसानो ने की राजनाथ से मुलाकात खोला दिल्ली-नोएडा बॉर्डर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.