Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना संक्रमितों के एक्टिव मामलों में लखनऊ नंबर वन, जान‍िए अन्‍य शहरों की स्‍थ‍ित‍ि
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमितों के एक्टिव मामलों में लखनऊ नंबर वन, जान‍िए अन्‍य शहरों की स्‍थ‍ित‍ि

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (29)

रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों के मामले में ही नहीं, बल्कि कुल सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में भी राजधानी नंबर वन बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में 3000 से ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज हैं। वहीं मेरठ 2000 सक्रिय कोरोना मरीजों के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। गाजियाबाद 1400 से अधिक सक्रिय मरीजों के साथ तीसरे और वाराणसी एक हज़ार से अधिक मरीजों के साथ चौथे नंबर पर बना हुआ है। जबकि सबसे कम सक्रिय कोरोना कोरोना रोगी हाथरस में सिर्फ 17 हैं।

नए संक्रमितों के मामले में भी लखनऊ प्रदेश में टॉप पर है। यहां रोजाना 200 से 400 तक मरीज मिल रहे हैं। कोरोना से मौतें भी सबसे ज्यादा राजधानी में ही हुई हैं। 13 दिसंबर तक 1056 मरीजों की मौत सिर्फ लखनऊ में हो चुकी है। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी लखनऊ में ही सबसे ज्यादा है। अब तक यहां 73 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं हाथरस के बाद सबसे कम सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में कौशांबी 18 मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि चित्रकूट 25 सक्रिय मरीजों के साथ तीसरे व श्रावस्ती 26 सक्रिय मरीजों के साथ चौथे नंबर पर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। फिर भी लोगों को अभी सतर्क रहना है।

टॉप 5 अधिक सक्रिय मरीजों वाले जिले

  • जिला               सक्रिय मरीज
  • लखनऊ            3043
  • मेरठ                 2001
  • ग़ाज़ियाबाद       1420
  • वाराणसी            1072
  • गौतमबुद्ध नगर     850

सबसे कम सक्रिय मरीजों वाले पांच जिले:

  • जिला                   सक्रिय मरीज
  • हाथरस                  17
  • कौशांबी                 18
  • चित्रकूट                  25
  • श्रावस्ती                 26
  • सिद्धार्थ नगर           35

Post navigation

Previous: UPSC भर्ती 2020: मंत्रालयों में रिक्तियों के लिए ऐसे करे आवेदन
Next: महाराष्ट्र में पिछलें 24 घंटों में 3,717 नए मामले आये सामने, 70 संक्रमितों की गई जान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.