Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र में पिछलें 24 घंटों में 3,717 नए मामले आये सामने, 70 संक्रमितों की गई जान
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में पिछलें 24 घंटों में 3,717 नए मामले आये सामने, 70 संक्रमितों की गई जान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,717 नए मरीज सामने आये और 70 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। 3,083 मरीजों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेज दिया गया। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 18,80,416 तक पहुंच चुकी है और कुल 17,57,005 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। अब तक  48,209 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।राज्‍य  में अब तक कुल 11702457 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी हैं। राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर आंशिक गिरावट के साथ 93.43 फीसदी तक बतायी गई है जबकि मृत्यु दर महज 2.57 प्रतिशत है।

बता दें कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले में प्रथम स्थान पर है। कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले भी इसी राज्य में दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 274 नए मामलों की पुष्टि हई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार उक्त अवधि में कोरोना के संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में इस दौरान नांदेल जिले में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं। यहां  58 नए मामले आए और तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब बढ़कर 1 करोड़ के करीब पहुंच गए हैं। बीते 15 दिनों के आंकड़ों पर नजर डाली जाये तो प्रतिदिन 40 हजार से कम कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं सात दिनों में दूसरी बार 30 हजार से कम मामले दर्ज हुए हैं। बीते 24 घंटों में 27,071 नए मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं 336 लोग कोरोना से जूझते हुए मौत को गले लगा चुके हैं। वहीं अच्‍छी बात ये भी रही कि 30695 मरीज स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। अमेरिका और रूस के बाद कोरोना के मामले बढ़ने की ये संख्‍या दुनिया में सबसे अधिक है। वहीं मौत के मामले में भारत का पांचवा नंबर है।

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमितों के एक्टिव मामलों में लखनऊ नंबर वन, जान‍िए अन्‍य शहरों की स्‍थ‍ित‍ि
Next: सुशील मोदी ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगाने वालों के समर्थन में क्यों गए JNU

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.