Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नरेंद्र मोदी ब्राजील में 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद स्वदेश रवाना …
  • विदेश

नरेंद्र मोदी ब्राजील में 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद स्वदेश रवाना …

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
no
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद बृहस्पतिवार देर रात स्वदेश रवाना हो गए। इस शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों ने व्यापार, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

बता दें कि पांच सबसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बहुत ही सार्थक रहा। हमने व्यापार, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए उपयोगी बातचीत की। भावी विषयों पर ध्यान देने से निश्चित ही सहयोग और गहरा होगा जिससे हमारे संबंधित देशों के लोगों को लाभ होगा।’

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है। पहली बार उन्होंने साल 2014 में फोर्टालेजा में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया था। यह शहर भी ब्राजील में ही स्थित है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘ब्रिक्स में आपसी संबंध मजबूत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स के 11वें सम्मेलन के सफल समापन के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों ने नए क्षेत्रों में सहयोग की तरफ कदम बढ़ाया और वैश्विक भविष्य का नेतृत्व करने के लिए अपने वास्ते महत्वाकांक्षी मार्ग निर्धारित किया।’

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुरूवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अपने मित्र राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ मुलाकात करके बहुत अच्छा लगा। हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।’

Post navigation

Previous: विचार करेगी सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ,’हिंदू वर्ग में कौन आते हैं
Next: इस्लामिक जिहादी समूह संघर्ष विराम को तैयार,हमलों में 34 की मौत

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.