Skip to content

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इस्लामिक जिहादी समूह संघर्ष विराम को तैयार,हमलों में 34 की मौत
  • विदेश

इस्लामिक जिहादी समूह संघर्ष विराम को तैयार,हमलों में 34 की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)
इस्लामिक जिहादी समूह के प्रवक्ता मुसाब अल बेरिम ने संघर्ष विराम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, इस्राइल ने हमारे शीर्ष कमांडर अबू अल अता को मारकर लगातार 48 घंटे से हमले किए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो चुकी है।

इसमें अबू मलिक के एक ही परिवार के आठ लोग भी शामिल हैं जो दक्षिण गाजापट्टी के रिहाइशी इलाके में रहते थे। जबकि दूसरी तरफ इन तीन दिनों में गाजा से भी करीब 350 रॉकेट इस्राइल पर दागे गए जिसमें 63 नागरिक घायल हुए हैं।

मिस्र के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, उनके देश ने मंगलवार से जारी इस लड़ाई को खत्म करने की कोशिशें की हैं जिसमें फलस्तीन के खेतों और दर्जनों घरों में बमबारी की गई है। मिस्र ने कहा है कि इस्राइल और फलस्तीन दोनों को ही शत्रुता छोड़कर युद्धविराम सुनिश्चित करना चाहिए।

हमले अस्वीकार्य : यूएन

इस हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक निकोले म्लाडेनोव ने कहा कि नागरिकों के खिलाफ किसी भी हमले का कोई औचित्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के खिलाफ रॉकेट और मोर्टार का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जाना बिल्कुल अस्वीकार्य है, इसे तुरंत रोकना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र तत्काल स्थिति को कम करने के लिए काम कर रहा है।

इस्राइल में आपात हाल

इस ताजा जंग से तेल अवीव समेत इस्राइल के सीमावर्ती इलाके में आपात हालातों के चलते जनजीवन पूरी तरह से थम गया है। गाजा के निकट के इस्राइली स्कूल और सरकारी प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रॉकेट से होने वाले हमलों के चलते लोगों के बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जब तक गाजा क्षेत्र से हमले बंद नहीं होंगे, हमारे हमले बिना दया किए जारी रहेंगे। उनके पास सिर्फ एक ही विकल्प है – या तो इन हमलों को रोकें अथवा अधिक से अधिक हमलों के लिए तैयार रहें।

Post navigation

Previous: नरेंद्र मोदी ब्राजील में 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद स्वदेश रवाना …
Next: टेस्ट मैच में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की बैंड बजा दी…

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.