Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने की कीमतों में तेजी, चांदी की भाव में भी जबरदस्त वृद्धि, जानिए क्या है रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने की कीमतों में तेजी, चांदी की भाव में भी जबरदस्त वृद्धि, जानिए क्या है रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
16_12_2020-gold_pexels.com_7_21172347

सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को भारी तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:46 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 218 रुपये यानी 0.44 फीसद की तेजी के साथ 49,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का मूल्य 49,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 247 रुपये यानी 0.50 फीसद की बढ़त के साथ 49,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 49,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:46 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 849 रुपये यानी 1.29 फीसद की तेजी के साथ 66,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 65,911 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मई में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 873 रुपये यानी 1.31 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 67,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,727 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 11.60 डॉलर यानी 0.62 फीसद की तेजी के साथ 1,870.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने की कीमत 3.49 डॉलर यानी 0.19 फीसद की वृद्धि के साथ 1,868.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.45 डॉलर यानी 1.79 फीसद की तेजी के साथ 25.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह चांदी की हाजिर कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.09 फीसद की वृद्धि के साथ 25.35 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: EPF खाताधारकों के खाते में इस तारीख़ से पहले आ सकता है पैसा, मिस्‍ड कॉल देकर जाने अपना बैलेंस
Next: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने बीच दौरे में कमेंट्री छोड़कर वापस लौटने का लिया फैसला, जानें वजह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.