Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने बीच दौरे में कमेंट्री छोड़कर वापस लौटने का लिया फैसला, जानें वजह
  • खेल
  • देश

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने बीच दौरे में कमेंट्री छोड़कर वापस लौटने का लिया फैसला, जानें वजह

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (38)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोरोना काल में खेला जा रही टेस्ट सीरीज को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसी को देखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बीच दौरे में कमेंट्री छोड़कर वापस लौटने का फैसला लिया। सिडनी में कई नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हाई अलर्ट पर है।

शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक चिंताजनक खबर सामने आई। सिडनी में शुक्रवार को 28 कोरोना के मामले सामने आए जिसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मैच की कमेंट्री छोड़कर वापस अपने घर लौटने का फैसला लिया। वह नार्थ सिडनी से आते हैं और ऐसे वक्त में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। वैसे तो ली के अंदर कोरोना से जुड़े किसी भी तरह के कोई लक्ष्ण नजर नहीं आए हैं लेकिन सुरक्षा के तहत उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज की कमेट्री टीम से अलग होने का फैसला लिया।

ब्रेट ली के अलावा मैच के प्रसारण के जुड़े दो और भी लोगों ने वापस लौटने का फैसला लिया। उन्होंने अपने काम को होटल से जारी रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा तीन और भी मैच के प्रसारण से जुड़े कर्मचारी जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले मैच को कवर कर रहे हैं उन्होंने भी एडिलेड को छोड़ने का फैसला लिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेला जाना है लेकिन इस मैच को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इस मैच को नियमित कार्यक्रम के मुताबिक ही कराया जाएगा इसकी मेजबानी पर कोई खतरा नहीं है।

Post navigation

Previous: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी की भाव में भी जबरदस्त वृद्धि, जानिए क्या है रेट
Next: Ind vs Aus 1st test match: ऑस्ट्रेलिया को लगे शुरुआती झटके, बुमराह ने झटके दो विकेट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.