Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ड्रग्स केस: NCB ने फिल्म निर्माता करन जौहर को भेजा समन, पार्टी के वायरल वीडियो पर मांगा जवाब
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

ड्रग्स केस: NCB ने फिल्म निर्माता करन जौहर को भेजा समन, पार्टी के वायरल वीडियो पर मांगा जवाब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (41)

आप सभी जानते ही होंगे इस समय बॉलीवुड ड्रग्स मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा की जा रही है। ऐसे में इस मामले को लेकर अब तक बॉलीवुड के कई राज सामने आए हैं। अब हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक (NCB) ने फिल्म निर्माता करन जौहर को भी समन भेज डाला है। जी दरअसल एक रिपोर्ट में बताया गया है कि करन से उनके घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो पर जवाब मांगा गया है। वैसे अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, ‘उन्हें कब NCB ऑफिस में पूछताछ के लिए हाजिर होना है।’

आपको याद हो तो अभी कुछ दिनों पहले ही करन जौहर के घर एक पार्टी हुई थी और उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो के आधार पर कहा जा रहा था कि करन के घर ड्रग्स पार्टी हुई थी हालांकि, गुजरात के गांधी नगर की FSL ने वीडियो में नजर आ रही सफेद रंग की इमेज को रिफ्लेक्शन ऑफ लाइट (रोशनी के कारण बनी छवि) बताया था। केवल यही नहीं बल्कि वीडियो में किसी भी तरह के स्टफ की मौजूदगी से भी साफ़ मना किया गया था। उसके बाद FSL ने क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट में लिखा था कि ‘वीडियो में ड्रग्स जैसा कोई भी पदार्थ या अन्य मटेरियल नहीं दिख रहा।’

आपको हम यह भी बता दें कि वीडियो की पहली फॉरेंसिक रिपोर्ट सितंबर के अंतिम सप्ताह में NCB को मिली थी और इस रिपोर्ट में वीडियो को वास्तविक बताया गया था। इसके अलावा इसमें किसी तरह की एडिटिंग से इनकार किया गया था। अब बात करें वीडियो के बारे में तो उस वीडियो में दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, जोया अख्तर, विकी कौशल, अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर के साथ अन्य लोग नजर आए थे।

Post navigation

Previous: ‘स्टोरी 9 मंथ’ एक सकारात्मक और सशक्त शो है : सुकीर्ति कांडपाल
Next: यूपी: वाराणसी कैंट रेलवे स्‍टेशन पर अनियंत्रित कार ने छह लोगों को रौंदा, कार चालक हुआ गिरफ्तार

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.