Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं का कहर, 19 दिसंबर की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं का कहर, 19 दिसंबर की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से लगभग एक हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर के लोग ठिठुर रहे हैं। आज दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 19 दिसंबर की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह बन गई है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है तेज धूप निकल रही है लेकिन इसके बावजूद ठंड से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। वहीं बात अगर दिल्ली के प्रदूषण की करें तो दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण की स्थिति कुछ बेहतर है। ज्यादातर इलाकों में वायु प्रदूषण खराब स्तर पर बना हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है। 21 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली पहुंचने वाली हवा दक्षिण दिशा से चलेंगी। जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

गुरुग्राम में ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान कम होकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 10 दिन में ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

दिसंबर के शुरुआती दिनों में पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष ठंड का असर काफी कम था, लेकिन 10 दिसंबर के हालात बदलने लगें। अब स्थिति यह है कि कड़ाके की ठंड में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हालांकि, अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिली थी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड से लोग परेशान नजर आए।

दोपहर में हवाओं के मंद पड़ने व अच्छी धूप होने से ठंड का असर कुछ कम हुआ, लेकिन दिन ढलते ही फिर से स्थिति पहले जैसी हो गई। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह के समय कार्यालय व अपने-अपने काम पर जाने वाले नौकरीपेशा, मजदूर को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश के आत्मसम्मान को किसी भी तरह का नुकसान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Next: भारत vs ऑस्ट्रेलिया : टीम इंडिया की शर्मनाक हार जीता ऑस्ट्रेलिया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.