Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • MP: पेट दर्द और बुखार की शिकायत पर अस्पताल पंहुचा मरीज मिला कोरोना पॉजिटिव
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

MP: पेट दर्द और बुखार की शिकायत पर अस्पताल पंहुचा मरीज मिला कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

देश में कोरोना के मामले अभी तक एक करोड़ से अधिक पार हो चुके हैं। अब इसी कड़ी में एक और लक्षण सामने आ रहा है, जिसमें अगर आपको पेट दर्द के बाद डायरिया और एक दिन बुखार है तो आपको कोरोना का खतरा है। शहर में बुखार से जुड़ी जांच करने वाली क्लीनिकों पर रोजाना तकरीबन सौ मामले कोरोना के  मामले सामने आ रहे हैं।

डॉक्टरों की सलाह है कि कोरोना के दौर में डायरिया को बिल्कुल नजरअंदाज न करें, समय पर इलाज कराएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें। ठंड के इस मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण आम हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई लोग, संक्रमितों के संपर्क में आने के बावजूद भी जांच नहीं कराते हैं। यही कारण है कि लोगों को बुखार और दस्त हो जाता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने इस बारे में कहा कि कई मामलों में लोग पेट दर्द, डायरिया होने पर इलाज कराने के लिए जाते हैं। लेकिन जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव हो जाती है।

हमीदिया अस्पताल में कोविड यूनिट के इंजार्च डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि ऐसे केसों की संख्या पिछले 15 दिनों में लगातार बढ़ रही है। जरूरी नहीं है कि कोरोना के हर केस में लक्षण सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार ही हो। किसी को भी अगर एक भी दिन बुखार आता है, तो उसकी जांच कराना आवश्यक है।

वहीं हमीदिया अस्पताल के फीवर क्लीनिक इंचार्ज डॉ. यशवीर जेके ने बताया कि ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर खुद घर में दवाएं लेकर इलाज करने लगते हैं और समय पर जांच कराने के लिए नहीं आते हैं। लोगों के इए सुझाव है कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद तत्काल जांच कराएं। ताकि इलाज भी समय पर हो सके।

Post navigation

Previous: ब्रिटेन: कोविड-19 का नया प्रकार स्‍ट्रेन ‘बेकाबू’, भारत समेत दुनिया में खौफ
Next: बिहार में तीन जज की बर्खास्तगी पर लगी मुहर, समस्त सेवांत बकाए व अन्य लाभों से रहेंगे वंचित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.