Skip to content

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला
  • खेल

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
UIO

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम पहले दिन 150 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल (101) और अजिंक्य रहाणे (43) रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह बांग्लादेश की पहली पारी के आधार पर भारत के पास अब 58 रन की बढ़त हो चुकी है।

गुरुवार को भारत ने अपने पहले दिन के स्कोर 86/1 से खेलना शुरू किया। दूसरे ही ओवर में पेसर अबू जायेद को लगातार दो चौके ठोकते हुए चेतेश्वर पुजारा ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके पहले कि पुजारा और खतरनाक होते अबू जायेद ने ही उन्हें चौथे स्लिप में लपकवाया, उन्होंने 54 रन बनाए।

भारत को सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा जब जायेद ने नए बल्लेबाज विराट कोहली को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। भारतीय कप्तान के खिलाफ जोरदार अपील अंपायर ने ठुकराई, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान ने रीव्यू लेने में कोई हिचक नहीं दिखाई। थर्ड अंपायर ने फिल्ड अंपायर के फैसले को सिरे से नकारते हुए कोहली को पगबाधा आउट करार दिया।

लगातार झटकों के बीच मयंक अग्रवाल न सिर्फ क्रीज पर अंगद की तरह खड़े रहे बल्कि अपने करियर का तीसरा शतक भी पूरा किया। मयंक ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 183 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की मदद से सैकड़ा जड़ा।

पहले दिन भारत का एकमात्र विकेट रोहित शर्मा (6) के रूप में गिरा था। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज रोहित के रूप में टीम को पहला झटका लगा। अबू जायेद ने रोहित को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। अपनी पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों इस टीम को दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम कहा जाता है।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पहुंचे BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Next: 18 साल से कम उम्र के बच्चे, नहीं खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम चीन का फैसला

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.