Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व भारतीय ओपनर का रहाणे को गुप्त संदेश, दूसरे टेस्ट में पृथ्वी को बाहर बिठाने का दिया सुझाव
  • खेल
  • देश

पूर्व भारतीय ओपनर का रहाणे को गुप्त संदेश, दूसरे टेस्ट में पृथ्वी को बाहर बिठाने का दिया सुझाव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
22_12_2020-14_12_2020-ajinkya_rahane_pink_ball_21165025_21191780

भारतीय टीम को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार मिली। इस मैच में लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे पृथ्वी शॉ को मौका दिया गया था और वह दोनों ही पारी में रन बनाने में नाकाम रहे। पृथ्वी एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में एक ही तरीके से बोल्ड हुए जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। पूर्व दिग्गजों ने दूसरे टेस्ट में पृथ्वी को बाहर बिठाने का सुझाव दिया है।

पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले सोमवार को कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे को दिलचस्प अंदाज में एक संदेश भेजा है। इतना ही नहीं, जाफर ने प्रशंसकों से इस संदेश का मतलब निकालने को भी कहा है।

जाफर ने ट्विटर पर रहाणे के लिए एक प्रेरक संदेश लिखा है, लेकिन जब उस संदेश के सभी शब्दों के पहले अक्षर को चुनते हैं तो जो वाक्य बनता है वह है ‘पिक गिल एंड राहुल’ यानी गिल और राहुल को चुनो। जाहिर है कि जाफर ने रहाणे को टीम चयन को लेकर संदेश दिया है कि वह दूसरे टेस्ट के लिए जब टीम का चयन करें तो उसमें गिल और राहुल को अंतिम एकादश में शामिल करें।

Dear @ajinkyarahane88, here's a (hidden) message for you. Good luck for Boxing Day!

People
In
Cricket
Know
Grief
In
Life
Lingers
Aplenty
Never
Dabble
Rise
And
Handcraft
Unique
Legacy

PS: you guys are open to have a go and decode the msg too 😉#INDvsAUS #AUSvIND

— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) December 21, 2020

केएल राहुल टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत कर चुके हैं। खराब फॉर्म के बाद उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने वनडे और टी20 में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी जगह पक्की की। ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर उनको टेस्ट टीम में भी जगह दी गई है। दिग्गजों का मानना है कि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में राहुल को भारत के लिए पारी की शुरुआत करने का मौका मिलना चाहिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुस्लिम छात्राओं के बीच में पढ़ाई छोड़ने की दर में आई गिरावट: प्रधनमंत्री मोदी
Next: Ind vs Aus: व स्मिथ ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में खराब बल्लेबाजी से उबरने का दिया सुझाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.