Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Aus: व स्मिथ ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में खराब बल्लेबाजी से उबरने का दिया सुझाव
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Aus: व स्मिथ ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में खराब बल्लेबाजी से उबरने का दिया सुझाव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (35)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम के इस मैच में बेहद शर्मनाक तरीके से हार मिली। दूसरी पारी में पूरी टीम महज 36 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में खराब बल्लेबाजी के बाद उबरने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा हो जाता है और इसे पीछे छोड़कर भारतीय टीम के बल्लेबाजों को आगे बढ़ना चाहिए। स्मिथ ने यह भी कहा कि पिछले पांच सालों में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की ऐसी गेंदबाजी नहीं देखी।

देखिए, उस दिन हमने कुछ बहुत ही उम्दा तेज गेंदबाजी का नजारा किया। मुझे लगता है कि पिछले पांच सालों में अब तक की यह सबसे शानदार गेंदबाजी रही हमारी टीम की जो मैंने देखी। जिस तरह की लेंथ पर गेंद डाली जा रही थी वो बिल्कुल सटीक थी। ऐसा कभी कभी होता है आपको एक अच्छी गेंद मिलती है और आप इसपर बल्ला लगा बैठते हैं। आपको इसको भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए और अपनी मानसिकता को सकारात्मक रखना होता है।

मैं यह कहना चाहूंगा कि हर एक खिलाड़ी अलग होता है, वह अपने आउट होने के तरीके को किस तरह से लेते हैं, जब मैच खत्म हुआ तो वह इसको लेकर किस तरह से सोचते हैं। आगे बढ़ते रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। अपने आप को अलग से देखना चाहिए कि आप क्या चीज अच्छा कर सकते थे।

स्मिथ ने दूसरे टेस्ट मैच पर बात करते हुए कहा, मुझे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजी करना काफी पसंद है वो भी किसी खास तरह से मौके पर। मैं कोशिश करूंगा और इस मैच में ज्यादा से ज्यादा अच्छा करने करूंगा।

 

Post navigation

Previous: पूर्व भारतीय ओपनर का रहाणे को गुप्त संदेश, दूसरे टेस्ट में पृथ्वी को बाहर बिठाने का दिया सुझाव
Next: HDFC, ICICI Bank और SBI टॉप 10 बैंकों की लिस्ट में, वॉलेट में Google Pay, PhonePe ने मारी बाजी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.